{"_id":"6a796f547ae8377a920e3aca","slug":"amroha-bsc-student-shot-dead-in-the-chest-dispute-over-a-financial-transaction-was-ongoing-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: बीएससी छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: बीएससी छात्र की सीने में गोली मारकर हत्या, रुपये के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद, गांव में तनाव
Mon, 10 Aug 2026 11:57 AM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:57 AM IST
सार
अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र के गुलड़िया गांव में रुपये के लेनदेन के विवाद में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र सुधांशु (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी और उसके परिजन फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
अमरोहा में छात्र सुधांशु की हत्या
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गुलड़िया गांव में रविवार शाम रुपये के लेनदेन के विवाद में गांव के ही युवक ने बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र सुधांशु (21) की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता से मारपीट की जानकारी मिलने पर भाई के साथ मौके पर पहुंचे सुधांशु के सीने में तमंचे से गोली मारी गई। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी और उसके परिवार के सदस्य घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। गांव निवासी किसान प्रतिपाल सिंह सिंह बजरी-बजरो पट की दुकान और धर्मकांटा चलाते हैं।
विज्ञापन
उनके परिवार में पत्नी नेमवती के अलावा दो बेटे प्रशांत और सुधांशु थे। सुधांशु श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे थे। मृतक के भाई प्रशांत कुमार के मुताबिक, उनके पिता ने गांव के ही एक युवक से दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे।
विज्ञापन
इसके एवज में ब्याज समेत करीब पांच लाख रुपये वापस किए जा चुके थे। इसके बावजूद आरोपी लगातार और रुपये देने का दबाव बना रहा था। रविवार शाम करीब छह बजे प्रतिपाल सिंह दुकान से खाना खाने घर जा रहे थे।
आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने उन्हें रोक लिया और रुपये के विवाद को लेकर मारपीट करने लगा। प्रतिपाल सिंह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। पिता के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर प्रशांत और सुधांशु भी मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने तमंचा निकालकर सुधांशु के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि आरोपी की मां भी दूसरे तमंचे में कारतूस डालकर मौके पर पहुंची थी।
हालांकि लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी लखन सिंह, एएसपी अखिलेश भदौदिया, सीओ अवधभान भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।