{"_id":"6a79711c251a1f23e40cd020","slug":"amroha-oil-filled-wok-overturned-and-shopkeeper-beaten-after-refusal-to-make-chicken-pakoras-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: मुर्गे की पकौड़ी बनाने से मना किया तो पलट दी तेल से भरी कड़ाही, दुकानदार को जमकर पीटा, मच गया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: मुर्गे की पकौड़ी बनाने से मना किया तो पलट दी तेल से भरी कड़ाही, दुकानदार को जमकर पीटा, मच गया हंगामा
Mon, 10 Aug 2026 12:05 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:05 PM IST
सार
नौगावां सादात क्षेत्र के गजस्थल गांव में मुर्गे की पकौड़ी बनाने से मना करने पर चार युवकों ने दुकानदार की तेल से भरी कड़ाही पलट दी। गर्म तेल की छींटों से दुकानदार समेत कई लोग झुलस गए। आरोपियों ने धारदार हथियार से दुकानदार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौगावां सादात कोतवाली क्षेत्र के गजस्थल गांव में पकौड़ी की दुकान चलाने वाले दुकानदार से मुर्गे की पकौड़ी बनवाने को लेकर विवाद हो गया। पकौड़ी बनाने से मना करने पर आरोपियों ने तेल से भरी कड़ाही पलट दी। गर्म तेल की छींटें दुकानदार समेत वहां मौजूद अन्य लोगों पर जा गिरीं।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से दुकानदार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गजस्थल गांव निवासी उमेश मजदूरी के साथ गांव में पकौड़ी की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उमेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब 8:30 बजे गांव के अब्दुल्ला, जौनी, मोटा और हनीफ उसकी दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने उमेश से मुर्गे की पकौड़ी बनाने के लिए कहा। उमेश ने यह कहते हुए पकौड़ी बनाने से मना कर दिया कि वह मुर्गे की पकौड़ी नहीं बनाता है। आरोप है कि इससे नाराज होकर चारों लोगों ने दुकान में रखी तेल से भरी कड़ाही पलट दी।
गर्म तेल की छींटें उमेश, कन्हैया समेत वहां खड़े अन्य लोगों पर पड़ीं। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से उमेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे आरोपियों से बचाया।
जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे गए। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।