सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bike Crashes into Container on Delhi-Lucknow Highway in Moradabad; NIA Deputy SP Dies

यूपी में डिप्टी एसपी की मौत: दिल्ली लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर में घुसी बाइक, एनआईए के अफसर की गई जान

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 31 May 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक बाइक आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। हादसे में एनआईए के डिप्टी एसपी की मौत हो गई। हादसे में जयपुर की महिला पूनम घायल हो गई। ईशान मेहरा बाजपुर में दोस्त के घर जा रहे थे।

Bike Crashes into Container on Delhi-Lucknow Highway in Moradabad; NIA Deputy SP Dies
सड़क हादसे में अफसर ईशान मेहरा की जान गई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार की रात 11:30 बजे आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार एनआईए के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा (32) की मौत हो गई। बाइक पर सवार जयपुर की महिला पूनम घायल हो गईं। 

Trending Videos


हादसे के समय दोनों दिल्ली से बाजपुर जा रहे थे। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पंजाब के महोली निवासी ईशान मेहरा दिल्ली में एनआईए में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात थे। शनिवार और रविवार को दफ्तर की छुट्टी होने के कारण शुक्रवार की रात ईशान अपनी मित्र पूनम के साथ बाइक से बाजपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 11 बजे इनकी बाइक कटघर क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर देवापुर गांव के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में ईशान और पूनम घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

दिल्ली में एनआईए में डिप्टी एसपी थे ईशान
डॉक्टरों ने ईशान को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल महिला से पूछताछ की तो पता चला कि हादसे में जान गंवाने वाले ईशान दिल्ली में एनआईए में डिप्टी एसपी थे।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा
हादसे की जानकारी मिलने पर ईशान की मां पूनम मेहरा और भाई राघव समेत अन्य लोग मुरादाबाद पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि जिस कंटेनर में बाइक पीछे से घुसी थी। उस वाहन का चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed