सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Vehicle Collides with Motorcycle in Thakurdwara; Husband and Wife Die

Moradabad: ठाकुरद्वारा में बाइक और कार में भिड़ंत, मां-बेटे की चली गई जान, दादा और पोती गंभीर घायल

अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 30 May 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

ठाकुरद्वारा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार परिवार सड़क पर जा गिरा। इसमें मां-बेटे की माैत हा गई। इसके अलावा दादा और पोती गंभीर जख्मी हैं। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Moradabad: Vehicle Collides with Motorcycle in Thakurdwara; Husband and Wife Die
ठाकुरद्वारा में हादसा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में करनपुर-कांठ मार्ग पर मोहिउद्दीनपुर चौराहे के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे सड़क पर खड़ी बस को ओवरटेक करते वक्त बाइक सामने से आ रही कार से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि दाता-पोती घायल हो गए।



बाइक सवार चारों लोग रिश्तेदारी में ईद मिलने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर लेदा निवासी तसव्वुर (48) शनिवार की सुबह 11:00 बजे पत्नी खैरुल निशा (45), बेटे सानिब (25) और पोती जिया (5) को लेकर बाइक से अपने रिश्तेदारी में डिलारी के मस्तापुर में बकरीद पर मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करनपुर मार्ग पर मोहिउद्दीनपुर चौराहे के पास सड़क पर खड़ी बस से आगे निकलने की कोशिश की तो सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार कर दी। इस हादसे में बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos


बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस चारों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने सानिब और खैरुल निशा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल तसव्वुर और जिया को प्राथमिक उपचार के बाद निजी एंबुलेंस से काशीपुर के निजी अस्पताल में भेज दिया गया।

सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मौजूद ग्रामीणों और परिजनों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। दोनों शवों का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां-बेटे की मौत से परिजनों का अस्पताल में रोते हुए बुरा हाल था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने काले रंग की कार से दुर्घटना होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed