UP: मुख्यमंत्री योगी का बिजनाैर दाैरा, मुरादाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी, रामपुर में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बजे मुरादाबाद के भदासना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से बिजनौर के आलमपुर रवाना होंगे। उनके संभावित दौरे को लेकर मुरादाबाद और रामपुर प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को संभावित दौरे को लेकर मुरादाबाद और रामपुर में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे लखनऊ से हवाई मार्ग द्वारा मुरादाबाद के भदासना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बिजनौर जिले के आलमपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं रामपुर के टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट को लेकर सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले के अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एयरपोर्ट से लेकर संभावित रूट तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उधर, रामपुर जिले के टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर मुख्यमंत्री के संभावित रूट को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा कारणों से मुख्य मार्ग पर स्थित बाजारों को बंद करा दिया गया है, जबकि वाहनों के आवागमन पर भी अस्थायी रोक लगाई गई है।
नगर पालिका की टीम स्प्रिंकलर मशीन से सड़क पर पानी का छिड़काव कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी है। मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। लगातार गश्त और निगरानी के बीच पूरे क्षेत्र में वीआईपी मूवमेंट को लेकर हलचल बनी हुई है।
मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलने के बाद लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे पहुंचकर मुख्यमंत्री के काफिले का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं तथा पूरे रूट पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।