सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Heavy Rains Lash Moradabad; Hailstorm and Waterlogging Bring City to a Standstill

UP: मुरादाबाद में झमाझम बरसे बदरा, ओलावृष्टि और जलभराव से थमी रफ्तार; कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 30 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद में दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से लाइनपार समेत शहर के कई हिस्सों और बाजारों में जलभराव हो गया। इससे नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। 

UP: Heavy Rains Lash Moradabad; Hailstorm and Waterlogging Bring City to a Standstill
मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार शाम मौसम ने राहत दी। लेकिन तेज बारिश और ओलावृष्टि ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए।

Trending Videos


करीब साढ़े पांच बजे गरज-चमक के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। कई स्थानों पर ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव और बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश के चलते शहर के अधिकांश शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई मोहल्लों में घंटों तक अंधेरा छाया रहा। उधर, नगर निगम के जलनिकासी दावों की भी पोल खुल गई। लाइनपार क्षेत्र समेत शहर की प्रमुख बाजारों और निचले इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

विज्ञापन

दिल्ली रोड से सटी कई गलियां तालाब में तब्दील नजर आईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई दिखाई दी।

कई स्थानों पर पानी सड़क से लेकर दुकानों तक पहुंच गया। बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे पानी की निकासी शुरू हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed