सब्सक्राइब करें

UP: 'बहुत परेशान किया है, तेरा हिसाब ऊपर होगा, कलमा पढ़ा और...', फोन में वीडियो भी बनाया; फिर कर ली खुदकुशी

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 31 May 2026 02:05 PM IST
सार

यूपी के मुरादाबाद में एक मैकेनिक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके मोबाइल से वीडियो मिला है। वीडियो में उसने कहा कि तूने बहुत परेशान किया है। तेरा हिसाब ऊपर होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Mechanic Commits Suicide in Moradabad Police Recover Video from Mobile Phone
फरहत अली की जान गई। जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके के चकफाजलपुर निवासी मैकेनिक फरहत अली (20) ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली मारने से पहले से फरहत अली ने अंदर से कमरा बंद लिया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 



वीडियो में किसी के लिए कहा कि तूने बहुत परेशान किया है। तेरा हिसाब ऊपर होगा और इतना कहकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनी तो परिजन खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे। वीडियो चलता मिला लेकिन फरहत दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मोबाइल और बंदूक कब्जे में ले ली है।

Mechanic Commits Suicide in Moradabad Police Recover Video from Mobile Phone
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

कुंदरकी थाना क्षेत्र के चकफाजलपुर सरताज का बेटा फरहत पंजाब में एक कंपनी में काम करता था। बकरीद से चार दिन पहले वह घर आया था। परिवार के लोगों ने बताया कि आठ दिन बाद फरहत की बहन आसिया की शादी है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था।

Trending Videos
Mechanic Commits Suicide in Moradabad Police Recover Video from Mobile Phone
परिजनों से भी पूछताछ की गई - फोटो : संवाद
शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे आत्मघाती कदम उठाने से पहले फरहत अली ने लाइव वीडियो भी बनाया। जिसमें कह रहा है कि तूने मुझे और मेरे परिवार को बहुत परेशान किया। इसका हिसाब ऊपर होगा... और कलमा पढ़ने के बाद खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mechanic Commits Suicide in Moradabad Police Recover Video from Mobile Phone
फरहत अली - फोटो : संवाद
कमरे में एक बच्ची की आवाज भी आ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सीओ अशोक कुमार ने घटना स्थल का मुआयना किया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटने के लिए घटना स्थल से फुटेज लिए हैं।
विज्ञापन
Mechanic Commits Suicide in Moradabad Police Recover Video from Mobile Phone
फरहत अली की माैत की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
इसके बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारण के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसके मोबाइल से वीडियो चलता मिला है। जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed