{"_id":"6a194ae07ecca88929052b86","slug":"moradabad-officials-vehicles-flout-rules-number-plates-difficult-to-read-2026-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानून सिर्फ जनता के लिए: UP में नियमों की धज्जियां उड़े रहे अफसरों के वाहन, नंबर प्लेट ऐसी कि पढ़ना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून सिर्फ जनता के लिए: UP में नियमों की धज्जियां उड़े रहे अफसरों के वाहन, नंबर प्लेट ऐसी कि पढ़ना मुश्किल
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 29 May 2026 02:27 PM IST
सार
मुरादाबाद में नियमों को ताक पर रखकर अफसरों और निजी वाहनों की अधूरी व अस्पष्ट नंबर प्लेट वाली गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। 40 वाहनों की पड़ताल में 30 की नंबर प्लेटें पढ़ने लायक नहीं मिलीं। कई वाहनों पर नंबर कागज, प्रेशर हॉर्न या फीके रंग से ढके मिले।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद की सड़कों पर अधूरी नंबर प्लेट लगी अफसरों की गाड़ियां दाैड़ रही हैं। करीब 40 गाड़ियों की पड़ताल में 30 की नंबर प्लेट ठीक हालत में नहीं मिलीं। इनमें दस गाड़ियां सरकारी हैं। मजिस्ट्रेट लिखी बोलेरो की नंबर प्लेट पर कागज की चिप्पी मिली जबकि एसडीएम और एस्काॅर्ट लिखी कार के नंबर प्रेशर हार्न से ढके मिले।
उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कुछ कारों के आगे नंबर प्लेट तक नहीं थीं। लेकिन इन गाड़ियाें को न कोई रोक रहा है और न टोक रहा है। शहर की सड़कों पर नियमों की अनदेखी कर वाहन दाैड़ाए जा रहे हैं। ऐसी तमाम कारें और बाइकें आपको मिल जाएंगी जिनकी प्लेट पर नंबर आड़े तिरछे होंगे।
2 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
इन्हें दूर क्या पास से भी आसानी से नहीं पढ़ा जा सकता है। शहर की सड़कों पर दाैड़ने वाली 40 कार और बाइकों की पड़ताल की गई। इनमें 30 गाड़ियों की नंबर प्लेटों को पढ़ना मुश्किल था। इनमें 10 गाड़ियां उत्तर प्रदेश सरकार लिखी थीं। मजिस्ट्रेट लिखी एक बोलेरो के आगे और पीछे के नंबर प्लेट पर कागज की चिप्पी नजर आई।
Trending Videos
3 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
गाड़ी के पूरे नंबर नहीं दिख रहे थे। वहीं एसडीएम और एस्काॅर्ट लिखी कार का नंबर प्रेशर हाॅर्न से ढका मिला। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार लिखी दो कारों के आगे नंबर प्लेट तक नहीं थी। जबकि चार कारों के नंबरों के रंग हल्के पड़ गए थे। वहीं कुछ निजी कारों पर आगे नंबर प्लेट नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
जबकि सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य है। नियम है कि बिना एचएसआरपी वाले वाहनों का प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं बनाया जाएगा।एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि वाहनों पर गलत नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 9
मुरादाबाद में सरकारी और निजी वाहनों के नंबर प्लेट में किया गया खेल
- फोटो : संवाद
बाइकों पर प्लेट पर चिप्पी, एक अंक गायब
शहर की सड़कों पर दाैड़ने वाली बाइकाें की नंबर प्लेट भी गड़बड़ नजर आईं। एक बाइक पर चार की जगह तीन डिजिट ही मिलीं। बीच का एक नंबर गायब था। पुलिस लिखी एक बाइक की नंबर प्लेट पर भी कागज की चिप्पी लगी मिली। इसके अलावा कुछ बाइकों की नंबर प्लेट टूटने से आखिर डिजिट गायब थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।