मुरादाबाद में भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को बृहस्पतिवार रात मौसम ने अचानक राहत तो दी, लेकिन तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल भी खोल दी। रात करीब 10 बजे तेज हवाओं और बारिश के साथ शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई।
Weather Update: मुरादाबाद में आंधी और बारिश ने उड़ाई बिजली, अंधेरे में रहा शहर, भीषण गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 29 May 2026 10:43 AM IST
सार
मुरादाबाद में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। पेड़ और शाखाएं बिजली लाइनों पर गिरने से दिल्ली रोड, रामपुर रोड, कटघर, बुद्धि विहार और नया मुरादाबाद समेत कई क्षेत्रों में देर रात तक अंधेरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन