सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leader accused of occupying pond land, eviction proceedings initiated

Moradabad: भाजपा नेता पर तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप, बेदखली की कार्रवाई शुरू, पैमाइश को पहुंची टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेता पर गिंदौड़ा गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर  कब्जे का आरोप है। प्रशासन ने शिकायत के बाद बेदखली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पैमाइश कर दिया है।

BJP leader accused of occupying pond land, eviction proceedings initiated
तालाब की जमीन की पैमाइश करती टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा नेता एवं बिलारी ब्लॉक प्रमुख पति राजपाल सिंह पर गिंदौड़ा गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में तहसीलदार ने सुनवाई के बाद बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को राजस्व विभाग ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश की है।

Trending Videos


गिंदौड़ा गांव निवासी आशु सिंह ने जिले के अधिकारियों से तालाब की जमीन को लेकर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि भाजपा नेता और ब्लाॅक प्रमुख के पति राजपाल सिंह ने तालाब की जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया है। इस मामले में तहसीलदार सदर की कोर्ट में सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद धारा 67 के तहत बेदखली की कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। इस मामले में एसडीएम सदर डॉ. राममोहन मीना ने जांच के निर्देश जारी किए। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर चिन्ह लगाने के साथ पैमाइश की प्रक्रिया पूरी की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर वहां पर वेयर हाउस बनाया गया है। सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए। भाजपा नेता राजपाल सिंह ने बताया कि गांव का एक ग्रामीण लगातार उनको परेशान कर रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप गलत है।

उन्होंने गांव के पानी की निकासी के लिए अपनी जमीन से रास्ता दिया है। राजस्व विभाग ने उस पर कार्यवाही की है। उनका मामला तहसीलदार के यहां पर चल रहा है। ग्रामीण ने भी धर्म स्थल की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने एसडीएम से की है लेकिन अभी तक उस पर कार्यवाही नही हुई है। सभी शिकायतों पर कार्यवाही होनी चाहिए।

तालाब की जमीन पर कब्जे की शिकायत थी। इस मामले में तहसीलदार सदर की कोर्ट में सुनवाई की गई है। अब धारा 67 के तहत बेदखली की कार्रवाई की जा रही है। - डॉ.राम मोहन मीणा एसडीएम एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट सदर मुरादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed