{"_id":"699bfb2721b44bedb70a34dc","slug":"rampur-students-going-for-exams-collided-with-a-tractor-trolley-bouncing-off-their-bikes-killing-two-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर में परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन छात्रों ने तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर में परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन छात्रों ने तोड़ दिया दम
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार
रामपुर में परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें तीन छात्रों की जान चली गई। एक गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुर में छात्रों की बाइक ट्रैक्टर से टकराई
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
रामपुर जिले में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों को टांडा क्षेत्र के दढ़ियाल मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने माैके से बाइक को कब्जे में ले लिया है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह चारों छात्र दढ़ियाल से टांडा परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहे बाइक सवार छात्र संभल नहीं सके और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन छात्रों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनकी पहचान अरुण, विनय और मनु के रूप में हुई है। घायल छात्र का नाम बादल बताया गया है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अरुण मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला था और फत्तावाला में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विनय और मनु दढ़ियाल क्षेत्र के निवासी थे। दोनों पड़ोसी और किसान परिवार से थे। एक साथ परीक्षा देने निकले दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसरा है। घटनास्थल से पुलिस को एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिली है। अब पुलिस इस बिंदु की जांच कर रही है कि चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे।
ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में लिया गया है। उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
