{"_id":"699b680c467f525f850a3aa7","slug":"the-eligible-people-got-the-benefits-of-the-schemes-and-were-also-given-information-about-the-law-rampur-news-c-282-1-rmp1023-164871-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ, कानून की जानकारी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ, कानून की जानकारी भी दी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पनवड़िया स्थित सद्भावना मंडप में रविवार को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को कानून संबंधी जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर का उद्घाटन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज भानु देव शर्मा, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी विद्यासागर मिश्र, एडीजे प्रथम अजय कुमार दीक्षित तथा सचिव संदीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिला जज भानु देव शर्मा ने कहा कि नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। मेगा कैंप का उद्देश्य ऐसे पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना है, जो प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बावजूद अब तक वंचित रहे हैं।
इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं का वितरण किया गया। कृषि विभाग ने 10 कृषकों को मूंग बीज मिनीकिट तथा एक लाभार्थी को सोलर पंप प्रदान किया।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पांच पात्रों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के स्वीकृति पत्र दिए गए। समाज कल्याण विभाग ने सात लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन तथा श्रम विभाग ने छह लाभार्थियों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 26 हजार रुपये की धनराशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
Trending Videos