{"_id":"699b67df745267ed4806a1b5","slug":"jcb-driver-riding-a-bike-dies-after-colliding-with-a-tractor-trolley-rampur-news-c-282-1-smbd1027-164849-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार जेसीबी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार जेसीबी चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक(रामपुर)। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार जेसीबी चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना केमरी के ग्राम मुझियाना निवासी 28 वर्षीय बिट्टू एक ईंट भट्ठे पर जेसीबी चालक थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह अपनी बाइक से भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। ग्राम रास डांडिया के पास पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
राहगीरों ने बताया कि बिट्टू सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और घायल को मिलक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिट्टू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और एक छोटा भाई है। छोटा भाई गांव के ही एक स्कूल में पढ़ाई करता है।
केमरी के थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos