{"_id":"699b687ecd2cbe828d0804aa","slug":"people-gathered-at-polling-booths-to-get-their-names-added-to-the-voter-list-rampur-news-c-282-1-rmp1023-164901-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर जुटे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एसआईआर के तहत रविवार को बूथों पर वोटर बनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, वहीं बीएलओ ने बूथों पर मतदाताओं के नाम पढ़कर सुनाए। इस दौरान तमाम लोगों ने फॉर्म छह भरकर नाम जु़ड़वाने की कवायद की। अफसरों ने भी इस दौरान बूथों का निरीक्षण किया।
लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों मतदाता सूचियों का वृहद पुनरीक्षण अभियान चला रहा है। इसके तहत रविवार को मतदाता सूचियों को पढ़ने का काम किया गया। शहर से लेकर गांवों तक बूथों पर मतदाता नजर आए। यहां पर बूथों पर लोगों की भीड़ देखी गई।
शहर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय बॉकर इंटर कॉलेज, रफत मांटेसरी स्कूल, रजा इंटर काॅलेज, जिला पंचायत कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर भीड़ देखी गई। यहां काफी संख्या में पहुंचे मतदाताओं ने फार्म भरे।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान नेहरू इंटर कन्या कॉलेज, मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन बेनजीरपुरा तथा राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, बीएलओ की उपस्थिति, आवश्यक प्रपत्रों की उपलब्धता तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन संबंधी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
Trending Videos