सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four teams formed to check meters of consumers with low readings

Rampur News: कम रीडिंग वाले बिजली उपभोक्ताओं के मीटरों की होगी जांच, चार टीमें गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Four teams formed to check meters of consumers with low readings
विज्ञापन
रामपुर। शहर से लेकर देहात तक बिजली की कम खपत वाले उपभोक्ताओं की जांच के लिए विभाग की ओर से सख्त कदम उठाया गया है। विभाग की ओर से जिन उपभोक्ताओं का बिल कम आ रहा है, उन उपभोक्ताओं के मीटराें की जांच की जाएगी। इसके चार टीमों का गठन किया गया है जो मौके पर पहुंचकर मीटरों की जांच करेंगी।
Trending Videos

बिजली विभाग के अनुसार यदि उपभोक्ता का दो किलोवाट का कनेक्शन है तो उसका करीब सौ यूनिट का बिल आना चाहिए। इससे कम बिल तभी बनेगा जब उपभोक्ता बिजली का इस्तेमाल न के बराबर कर रहा हो। जिले में ऐसे हजारों उपभोक्ता हैं जिनके कनेक्शन की क्षमता अधिक होने के बाद भी कम बिल निकलता है। विभाग की ओर से ऐसे उपभाेक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों में लगे मीटरों की जांच की जाएगी। जांच में ये स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर उस उपभोक्ता का बिल कम कैसे आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के ओर से ऐसे हजारों उपभोक्ताओं पर नजर रखी जा रही है। जिनका बिल हर माह ज्यादा कम आ रहा है। अधीक्षण अभियंता की ओर से इसके लिए जिले के चारों डिवीजन स्वार, बिलासपुर, शाहबाद और शहर में एक-एक टीम का गठन किया है।
--------------------
बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिले में तमाम उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका बिल खपत के हिसाब से कम आ रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं के मीटरों की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -सत्येंद्र चौहान, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed