सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP leaders happy with PM Modi Sambhal visit say that party will repeat history of 2014 in Mandal

UP: भाजपा मुरादाबाद मंडल में दोहराएगी 2014 का इतिहास? 2019 में बसपा-सपा ने कर दिया था सूपड़ा साफ; ये थे समीकरण

नदीम अली, अमर उजाला, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Feb 2024 11:53 AM IST
सार

पीएम मोदी के संभल दौरे से गदगद भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी मंडल में 2014 का इतिहास दोहराएगी। भाजपा 2014 में मंडल की सभी लोकसभा सीटें जीती थी। 2019 में एक भी सीट नहीं मिली थी।

विज्ञापन
BJP leaders happy with PM Modi Sambhal visit say that party will repeat history of 2014 in Mandal
PM Modi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

संभल जिले में प्रधानमंत्री के तौर पर सोमवार को नरेंद्र मोदी का पहला दौरा हुआ। यह दौरा भले ही पूरी तरह धार्मिक रहा हो लेकिन लोकसभा चुनाव पर इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में मंडल के सभी जिलों के साथ ही पश्चिमी यूपी के कई जिलों के भाजपाई शामिल हुए। भीड़ को देखकर भाजपा नेता काफी गदगद दिखे। 
Trending Videos


भाजपा नेताओं ने कहा कि पीएम के दौरे से मंडल की सभी छह सीटों पर पार्टी 2014 का इतिहास दोहराएगी। मंच से 30 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे तौर पर कोई राजनीतिक बात नहीं की लेकिन अपने विकास और हिंदुत्व के एजेंंडे से कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कई बार पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि कई लोग हमारे लिए अच्छे काम छोड़कर गए हैं। हमें अभी कई अच्छे काम करने हैं, इसलिए संतों और जनता जर्नादन का आशीर्वाद बना रहे। पीएम के संबोधन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। सभा के बाद मंडल भर के भाजपा नेता बेहद उत्साहित दिखे।

भाजपाइयों ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा लोकसभा चुनाव पर बड़ा असर डालेगा। संभल ही नहीं मुरादाबाद मंडल की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी और 2014 का इतिहास दोहराएगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटों पर जीत मिली थी। 

संभल में भी भगवा लहराया था और सत्यपाल सैनी सांसद बने थे। हालांकि, 2019 में सपा और बसपा के गठबंधन के चलते भाजपा मंडल की सभी लोकसभा सीटें हार गई थी। हालांकि, बाद में उपचुनाव में रामपुर लोकसभा सीट भाजपा ने जीत ली थी। ऐसे में इस बार भाजपाई वापसी को लेकर उत्साहित हैं।

2019 में बसपा-सपा ने जीती थीं तीन-तीन सीटें
2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा, सपा और रालोद का गठबंधन था। इसमें रामपुर, मुरादाबाद और संभल लोकसभा सीट पर सपा को जीत मिली थी। वहीं बिजनौर, नगीना और अमरोहा लोकसभा सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की थी। भाजपा ने दमदारी से चुनाव तो लड़ा था लेकिन जीत मंडल की किसी सीट पर नहीं पाई थी। इस बार अभी तक गठबंधन कांग्रेस और सपा का है, जबकि बसपा गठबंधन में शामिल नहीं है। रालोद एनडीए में शामिल हो गई है।

2014 में मिली थी भाजपा को सभी सीटों पर जीत
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया था। चुनाव में प्रदेश के साथ ही मुरादाबाद मंडल में भी मोदी लहर चली थी। मंडल की संभल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, नगीना और मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली थी। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री का संभल दौरा लोकसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस बार बसपा 2014 की तर्ज पर अकेली ही चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर चुकी है।

 

भाजपा नेता बोले
कार्यक्रम धार्मिक व आध्यात्मिक था। राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोगों को जुड़ाव है। इसलिए कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी। विपक्ष कहीं नहीं है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। -गुलाब देवी, राज्यमंत्री


 

हम प्रदेश की सभी सीटों पर जीत रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से मंडल ही नहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर असर रहेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।- राजेश सिंघल, उपाध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र, भाजपा

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। यह धार्मिक आयोजन था लेकिन प्रधानमंत्री से जुड़ाव के चलते कई जिलों से लोग आए थे। प्रधानमंत्री का दौरा आगामी लोकसभा चुनाव में बेहद फायदेमंद साबित होगा। पार्टी मंडल के साथ प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी।- हरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed