फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement

डांडिया नाइट: रेणुका के 52 गज का दामन पर झूमी पीतलनगरी, हर कोई मस्ती में नजर आया मगन, देखें उमंग की तस्वीरें

Mon, 06 Oct 2025 12:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 12:00 PM IST
सार

मुरादाबाद में अमर उजाला और ब्रजलाल किशनलाल ज्वैलर्स की ओर से आयोजित डांडिया नाइट में हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने देसी अंदाज में मंच संभालते ही माहौल को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिगर मंच परिसर में देर रात तक हरियाणवी, भोजपुरी और बॉलीवुड गानों पर लोगों ने जमकर डांडिया किया। कार्यक्रम संगीत, नृत्य और उमंग से सराबोर रहा।

विज्ञापन
Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

राम-राम मुरादाबाद... हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने देसी स्टाइल में जब लोगों का अभिवादन किया तो जिगर मंच परिसर में मौजूद बेशुमार भीड़ ने दोगुने उत्साह के साथ जवाब दिया। इसके बाद हरियाणवी गानों की मस्ती का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो देर रात तक नहीं थमा। खुशबू भरे माहौल में संगीत की लहरियां घुलीं तो क्या बच्चा-क्या बूढ़ा, हर किसी के चेहरे पर उमंग की रंगत छाती चली गई।

विज्ञापन

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

रविवार मुरादाबाद के लोगों के लिए यादगार बन गया। मौका था अमर उजाला और ब्रजलाल किशनलाल ज्वैलर्स की ओर से आयोजित डांडिया नाइट का। गायिका ने थारी ऊंची सी हवेली म्हारो घर टपके गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की शहरवासियों ने सीटियां बजाकर अपना जोश दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

इसके बाद पानी छलके गाने पर तो लोग अपनी सीटों से उठ खड़े हुए। जोड़े में आए लोगों ने डांडिया स्टिक थामकर खूब नृत्य किया। रेणुका पंवार ने सिर्फ हरियाणवी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और भोजपुरी गानों से तड़का लगाकर डांडिया नाइट में समा बांध दिया।

विज्ञापन

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, डांडिया की रंगत गहराती गई। दर्शकों का उत्साह और उमंग का दौर देर रात तक जारी रहा। रेणुका ने मेरा हो गया बीपी हाई, जोगीरा तारा, गुलाबी शरारा, माई रे माई मुंडेर पे तेरे, फूलों सा चेहरा तेरा, धूम मचा ले धूम, चलो-चले रे घुमा दूं हीरो होंडे पे गानों पर प्रस्तुति दी।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

दर्शकों की फरमाइश पर उन्होंने 52 गज का दामन गाया तो हर कोई मस्ती में डूब गया। रेणुका भी अपने नृत्य से दर्शकों का साथ देती नजर आईं। उनका चिरपरिचित अंदाज और मासूम मुस्कान दर्शकों के दिलों में उतर गई। रेणुका ने मुरादाबाद से अपना विशेष लगाव बताते हुए न्यौता मिलने पर हर बार आने का वायदा किया।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

शंखध्वनि और महाआरती से हुआ शुभारंभ
डांडिया नाइट का शुभारंभ अनूठा रहा। विशेष तौर पर आमंत्रित पंड़ितों ने शंख ध्वनि की। इसके बाद दर्शकों ने दीये जलाकर मातारानी की महाआरती की। मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला अपने सामाजिक सरोकार के लिए जाना जाता है।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

इसी क्रम में इतना भव्य डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया है। इससे हम सभी एक जगह एकत्र होकर मनोरंजन करते है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी अपने देश और राज्य के प्रति दायित्वों को जरूर पूरा करें।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

संस्कृतियों का हुआ मिलन...हर कोई रहा मस्ती में मगन
जिगर मंच पर आयोजित डांडिया नाइट में भारतीय और पश्चिमी संस्कृति का मिलन देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर पहुंचे दर्शकों ने समारोह का भरपूर आनंद उठाया। उनके उत्साह का आलम था कि देर रात तक परिसर खचाखच भरा हुआ था।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

रविवार शाम ढलते ही जिगर मंच रंग-बिरंगी लाइटों और मोबाइल की फ्लैश से जगमग हो गया। शाम छह बजे से ही दर्शकों का पहुंचना शुरू हो गया था। महिलाओं और पुरुषों दोनों ने ही पारंपरिक परिधान पहने थे। महिलाएं गुजराती और राजस्थानी के साथ वेस्टर्न ड्रेस में सजकर पहुंची तो पुरुष भी कुर्ता-पायजामा में आकर्षक लग रहे थे। शाम सात बजते-बजते पूरा परिसर दर्शकों से खचाखच भर गया।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

कोई अपने परिजनों के साथ आया था तो कुछ महिलाएं अपनी सहेलियों के साथ कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए पहुंची थीं। प्रवेश द्वार से लेकर डांडिया स्टिक लेने तक के लिए लाइनें लगी रहीं। दर्शकों को नि:शुल्क डांडिया स्टिक वितरित की गईं। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी इस कार्यक्रम के लिए उत्साहित थे। समारोह में पहुंची डिंपल ने बताया कि वह अपनी सहेली जागृति, श्रुति, मानसी, पलक, श्रेयांश, प्रवीन, शुभम जागृति, शुभम आदि के साथ ग्रुप में आई हैं।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

कार्यक्रम के लिए कई दिन से तैयारी कर रहीं थीं, इसलिए सभी ने एक जैसे रंग के कपड़े पहनने का फैसला किया। ताकि पूरा ग्रुप अलग दिखाई दे। उन्होंने कहा कि जितना सोचा था, उससे ज्यादा उत्साहजनक कार्यक्रम रहा। मंडी चौक से छवि कक्कड़ ने बताया कि हमारा पूरा ग्रुप साथ आया है। इसमें नीतू मेहरोत्रा, शिप्रा टंडन, पूर्वा मेहरोत्रा, रीमा मेहरोत्रा, प्रियंका टंडन शामिल रहीं।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

छवि ने बताया कि मुरादाबाद वासियों के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करना बहुत बड़ी बात है। हमें अपने बच्चों के साथ शामिल होने का मौका मिला है। अपने पति के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची श्वेता शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में सौहार्द और सम्मान देखने को मिलता है। पहले यह आयोजन गुजरात तक सीमित था, लेकिन अब मुरादाबाद में समारोह का होना हमें खुशी देता है। कार्यक्रम में दर्शकों ने लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

इन्हें मिला चांदी का सिक्का
कार्यक्रम की शुरुआत से ही उपहारों की बौछार शुरू हो गई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने पहला लकी ड्रा निकाला। इसमें विशेष राठौर चांदी का सिक्का पाने वाले पहले विजेता बने। इसके बाद कांशीराम नगर से सिंपल गुप्ता, लाइनपार मझोला से आन्या, बारादरी से भावना गुप्ता ने लकी ड्रा के माध्यम से चांदी के सिक्के जीते।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

उपहार पाकर खिले चेहरे
कार्यक्रम में बेस्ट डांसर अभिषेक सक्सेना बने। सबसे आकर्षक ज्वैलरी कामाक्षी कालरा की रही। बेस्ट कपल का खिताब अविनाश और विधि ने जीता। सबसे सुंदर ड्रेस प्रियंका मीना की रही। वहीं अक्षिता सूर्यवंशी का मेकओवर सबसे अच्छा था। सभी विजेताओं को गायिका रेणुका पंवार के हाथों उपहार मिले।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

अपनी सहेलियों के साथ जमकर झूमीं महिलाएं
सज धजकर पहुंचे दर्शकों ने गायिका रेणुका पंवार के गानों पर धमाल मचाया। हाथ में डांडिया, चूड़ियों की खनक के साथ महिलाओं ने ग्रुप बनाकर नृत्य किया तो पुरुष भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी अपनी संगिनी के साथ हरियाणवी और बालीवुड के गानों पर लुत्फ उठाया।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

बच्चे संभालकर पत्नियों का दिया साथ
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए दर्शक अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। कई दंपती के बच्चे बहुत छोटे थे। ऐसे में पतियों ने बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और पत्नियों ने नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। बीच-बीच में वह भी थिरकते देखे गए।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

दिल्ली के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए दिल्ली से भी कलाकार आए थे। डीवीएस ग्रुप में शैली के नेतृत्व में श्रीराम, सनी, आरती, सोनिया, जीतू ने अपने नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल छू लिया।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

पलों को यादगार बनाने की रही होड़
भव्य डांडिया नाइट के पलों को यादगार बनाने के लिए होड़ लगी रही। कोई अपने परिजनों और दोस्तों के साथ फोटो ले रहा था तो कोई रेणुका के साथ नृत्य करते हुए वीडियो बना रहा था। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तुरंत फोटो अपलोड कर अपनी खुशी का इजहार किया।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

रेणुका ने पूछा मुरादाबाद का मशहूर खाना
रेणुका पंवार गानों और नृत्य की प्रस्तुति के बीच-बीच में दर्शकों के साथ संवाद भी कर रहीं थीं। उन्होंने दर्शकों से पूछा कि मुरादाबाद के खाने में क्या मशहूर है। इस पर दर्शकों ने बताया कि यहां की दाल मुरादाबादी बहुत प्रसिद्ध है। रेणुका ने कहा कि दाल मुरादाबादी के साथ वह जलेबी जरूर खाएंगी।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

दर्शकों के साथ खूब खिंचवाए फोटो
रेणुका ने पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह बढ़ाए रखा। उन्होंने अपने फोन से दर्शकों के साथ खूब फोटो खींचे और वीडियो बनाए। साथ ही कहा कि इन यादों को वह सोशल साइट्स पर साझा करेंगी। इसके बाद जब दर्शकों ने उनके साथ फोटो लेने का आग्रह किया तो बिना झिझके उन्होंने फोटो खिंचवाए।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

जल्दी आने पर पहले किया अभ्यास
कार्यक्रम में जो युवतियां और महिलाएं जल्दी आ गईं थीं तो उन्होंने डांडिया स्टिक लेकर वहां पर पहले अभ्यास किया। इसके बाद जब रेणुका पंवार ने प्रस्तुति दी तो बड़ी संख्या में दर्शक मंच के पास पहुंच गए और फिर रेणुका के साथ डांस किया।

Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद डांडिया नाइट में प्रस्तुति देतीं रेणुका पंवार - फोटो : संवाद

इस दौरान यह रहे मौजूद
भाजपा नेता प्रिया अग्रवाल, महेंद्र कुमार सिंह बब्बू, अल्पना रितेश गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, तुलसी अग्रवाल, देवनंदन अग्रवाल, डॉ. मंजेश राठी, डॉ. सुषमा राठी, डॉ. सीपी सिंह, प्रियंका गोयल, शिशिर गुप्ता, मयूर भाटिया, अभिषेक अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, सलिल सक्सेना, गीतिका सक्सेना, सौम्या अग्रवाल, लव गोयल, अमित गर्ग, इंग्लेश शर्मा, मुकेश गोयल, रचित अग्रवाल, राहुल भारद्वाज, दीपक अरोरा, सुंदर सिंह, रिंशु अरोड़ा, शुभम चौधरी, सागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
 
Dandiya Night: city of Brass danced to Renuka 52-yard dance; see pictures of the excitement
मुरादाबाद में डांडिया नाइट में डांस करते लोग - फोटो : संवाद

अमर उजाला डांडिया नाइट में यह है हमारे हमराही
ब्रजलाल किशनलाल ज्वेलर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स मंडी चौक, राजमहल होटल (हॉस्पिटेलिटी पार्टनर), सीएमएस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड सिविल लाइंस, डीएमआर हॉस्पिटल सिविल लाइंस, जिज्ञासा हॉस्पिटल रामपुर रोड, सुरभि ऑटोमोबाइल पंडित नगला बाईपास रोड, वासु अर्जुन हुंडई दिल्ली रोड, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन दिल्ली रोड, बीकानेर वाला कांठ रोड, रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट्स लाकड़ी फाजलपुर, उजाला सिग्नस अस्पताल नया मुरादाबाद, क्रिएटिव वर्ल्ड फर्नीचर कांठ रोड, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल रामपुर रोड, श्री शिव कुमार गुप्ता एंड संस ज्वेलर्स बिलारी, नवतप बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड बुद्धि विहार, आनंद कुमार प्यारेलाल ज्वेलर्स पान दरीबा, होटल एमबी क्लार्क्स इन रामपुर रोड, सीएनएस अकेडमी कुचावली, आरके डिस्ट्रीब्यूटर्स रामपुर रोड, ओम मेडिकोज गांधीनगर, आशीष होम एंड फर्निशिंग कांठ रोड, ग्लोबल किया दिल्ली रोड, भारत इंटरनेशनल स्कूल बिलारी, यूरो किड्स सिविल लाइंस, होटल होलीडे रीजेंसी दिल्ली रोड, भाटिया नंबर वन धूप अगरबत्ती कटरानाज, जैम हॉस्पिटल रामपुर रोड, सिक्योर वन इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड बुद्धि विहार, जीरो प्वाइंट सेलिब्रेशन दिल्ली रोड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed