फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dandiya Night in Moradabad: Organised evening of October 5th at Jigar Manch, Renuka Panwar will present

मुरादाबाद में डांडिया नाइट: जिगर मंच पर पांच अक्तूबर की शाम को आयोजन, रेणुका पंवार संग थिरकने को युवा बेकरार

Sat, 04 Oct 2025 07:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 07:12 PM IST
सार

मुरादाबाद में पांच अक्तूबर की शाम जिगर मंच पर डांडिया नाइट को आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार माैजूद रहेंगी। उन्हें सुनने के लिए युवाओं में उत्साह है। 

विज्ञापन
Dandiya Night in Moradabad: Organised evening of October 5th at Jigar Manch, Renuka Panwar will present
Renuka Panwar - फोटो : Renuka

विस्तार

मुरादाबाद में अमर उजाला और ब्रजलाल किशनलाल ज्वैलर्स की ओर से आयोजित होने वाले डांडिया नाइट के लिए शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। पांच अक्तूबर को पंचायत भवन में होने वाले कार्यक्रम के पास लेने के लिए भी लोग निर्धारित केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। डांडिया नाइट में हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार अपने गानों से शहरवासियों को झूमने पर मजबूर करेंगी।

विज्ञापन


इस समारोह में युवतियों और महिलाओं ने समां बांधने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पारंपरिक वेशभूषा को तैयार करने के अलावा डांस का अभ्यास कर रही हैं। ताकि वह डांडिया नाइट में अपनी बेहतर प्रस्तुति दे सकें। उनके पास परिजनों के साथ प्रतिभाग कर उपहार जीतने का भी मौका रहेगा। 

विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा आयोजित डांडिया और बॉलीवुड स्टार नाइट का अनुभव निश्चित ही युवाओं और परिवारों के लिए अविस्मरणीय रहेगा। रेणुका पंवार के मधुर गीत और पारंपरिक गरबा-डांडिया का संगम मनोरंजन, संस्कृति और उल्लास का अद्भुत मेल प्रस्तुत करेगा। -सौम्या अग्रवाल, डायरेक्टर बीकानेर वाला मुरादाबाद

नवरात्रि की उमंग और हरियाणवी नृत्य की चमक जब एक ही मंच पर मिलेगी, तो शहर में उत्साह की लहर दौड़ना स्वाभाविक है। रेणुका पंवार की गायिकी, डांडिया की ताल और फूड कोर्ट की व्यवस्था मिलकर इस आयोजन को यादगार बना देगी। -महेंद्र सिंह बब्बू, वरिष्ठ भाजपा नेता

यह शाम शहरवासियों के लिए खास रहेगी। ऐसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं बल्कि समाज में सांस्कृतिक एकता और ऊर्जा भी भरते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अहसास सुखद होगा। -गीतिका सक्सेना, डायरेक्टर रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट

लोग बॉलीवुड के गानों के अलावा हरियाणवी गानों को बेहद पसंद करते हैं। खासकर युवाओं में इन गानों के लिए अच्छा क्रेज है। यह आयोजन शहर की शान को और बढ़ाएगा।  -डॉ सीपी सिंह, डायरेक्टर जिज्ञासा हॉस्पिटल

विज्ञापन

अमर उजाला डांडिया नाइट में यह है हमारे हमराही
ब्रजलाल किशनलाल ज्वेलर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स मंडी चौक, सीएमएस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड सिविल लाइंस, डीएमआर हॉस्पिटल सिविल लाइंस, जिज्ञासा हॉस्पिटल रामपुर रोड, सुरभि ऑटोमोबाइल पंडित नागला बायपास रोड, वासु अर्जुन हुंडई दिल्ली रोड, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन दिल्ली रोड, बीकानेर वाला कांठ रोड, रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट्स लाकडी फाजलपुर, उजाला सिग्नस अस्पताल नया मुरादाबाद, क्रिएटिव वर्ल्ड फर्नीचर कांठ रोड, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल रामपुर रोड, श्री शिव कुमार गुप्ता एंड संस ज्वेलर्स बिलारी, नवतप बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड बुद्धि विहार, आनंद कुमार प्यारेलाल ज्वेलर्स पान दरीबा, होटल एमबी क्लार्क्स इन रामपुर रोड, सीएनएस अकेडमी कुचावली, आरके डिस्ट्रीब्यूटर्स रामपुर रोड, ओम मेडिकोज गांधीनगर, आशीष होम एंड फर्निशिंग कांठ रोड, ग्लोबल किया दिल्ली रोड, भारत इंटरनेशनल स्कूल बिलारी, यूरो किड्स सिविल लाइंस, होटल होलीडे रीजेंसी दिल्ली रोड, भाटिया नंबर वन धूप अगरबत्ती कटरानाज, जैम हॉस्पिटल रामपुर रोड, सिक्योर वन इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड बुद्धि विहार, जीरो पॉइंट सेलिब्रेशन दिल्ली रोड।

यहां से मिलेंगे कार्यक्रम के पास

  • दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय 
  • ब्रजलाल किशनलाल ज्वैलर्स मंडी चौक 
  • बीकानेर वाला कांठ रोड
  • जिज्ञासा हॉस्पिटल निकट मिगलानी सिनेमा रामपुर रोड
  • वासु अर्जुन हुंडई दिल्ली रोड
  • डीएमआर हॉस्पिटल सिविल लाइंस
  • एडवोकेट शिशिर गुप्ता का ऑफिस राजमहल होटल के सामने, मिशन कंपाउंड रोड सिविल लाइंस 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed