सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   For three years now, both communities have been performing puja and namaz together, setting an example of brotherhood.

Moradabad News: तीन साल से पूजा और नमाज साथ, भाईचारे की मिसाल पेश कर रहे दोनों समाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
For three years now, both communities have been performing puja and namaz together, setting an example of brotherhood.
विज्ञापन
अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर में इत्तेफाक से तीन वर्षों से नवरात्र और ईद की नमाज एक साथ आ रहे है। इस एक मार्ग पर चामुंडा देवी मंदिर और ईदगाह होने की वजह से दोनों समाज के लोग एक साथ और एक ही समय पर एक-दूसरे का सम्मान करते गुजरते हैं।
Trending Videos

नगर पंचायत अगवानपुर में दोनों समाज के लोगों के मिल-जुल कर रहने की मिसाल वर्षों से चली आ रहीं है। पिछले तीन वर्ष से नवरात्र और ईद का त्योहार एक साथ पड़ते आ रहे है। इस दौरान दोनों समाज के लोग इस मौके पर एक साथ और एक समय पर दिखते है। इनके आदर और सम्मान की एकता ने लोगों को कायल कर दिया है। शनिवार को नवरात्र का तीसरा दिन था। जबकि माह ए रमजान के मुबारक महीने के बाद ईद उल फितर की नमाज की अदायगी थी। इस दौरान दोनों समाज के लोग एक साथ अपने धार्मिक स्थल पर पूजा और नमाज के लिए दौड़ते दिखाई दिए। सभी एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए। सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों ने चिह्नित पॉइंट बनाए थे। जहां पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
ईद उल-फित्र की नमाज शांत माहौल में हुई संपन्न
अगवानपुर। नगर में शनिवार को ईद उल-फित्र की नमाज अदा की गई। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती फरीद रजा मिशवाही ने बयान करते हुए कहा कि यह माहे रमजान का मुकद्दस महीना बरकतों का महीना होता है। नमाज में हजारों की भीड़ मौजूद रही। नमाज के बाद देश और दुनिया में अमन-चैन व देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं की। शिया समुदाय की जामा मस्जिद में तकरीबन नौ बजे ईद उल-फित्र की नमाज अदा की गई। इस दौरान ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष बब्बू ठेकेदार, नपं अध्यक्ष गुलरेज खान, सरताज अली, रिजवान मिल्की, इमरान मिल्की, दानिश, फुरकान, वकील कुरैशी समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed