{"_id":"69b9bcc1bd6e7be5e7088ea0","slug":"four-gas-cylinders-seized-from-a-dumpling-shop-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-856587-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पकौड़ी की दुकान से चार गैस सिलिंडर किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पकौड़ी की दुकान से चार गैस सिलिंडर किए जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आपूर्ति विभाग की टीम ने पाकबड़ा स्थित कंफेक्शनरी एवं पकौड़ी की दुकान पर मंगलवार को छापा मारकर तीन घरेलू एवं एक कामर्शियल गैस सिलिंडर जब्त कर लिया। आरोप है कि दुकानदार घरेलू गैस सिलिंडर का दुरुपयोग कर रहा है।
आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आनंद प्रभु सिंह की टीम ने मंगलवार को पाकबड़ा में दुकानों की जांच शुरू की। इस बीच पता चला कि मोहल्ला जुम्मेरात का बाजार स्थित एजाजी कंफेक्शनरी एंड पकौड़ी की दुकान में घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग हो रहा है। इस मामले में टीम ने छापा मारकर पकौड़ी की दुकान से एचपी कंपनी के तीन घरेलू एवं एक कामर्शियल गैस सिलिंडर बरामद किया। इस दौरान जांच टीम ने दुकानदार अतीक से गैस सिलिंडर के कागजातों को मांगा लेकिन दुकानदार कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच टीम का कहना था कि दुकानदार अवैध धन अर्जित करने के लिए घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलिंडर का दुरुपयोग कर रहा है। यह द्रवित पेट्रोलियम गैस (रेग्युलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रिव्यूशन) आदेश-2000 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस मामले में डीएम से अनुमति मिलने के बाद थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कार्यवाही की गयी है। टीम में पूर्ति निरीक्षक विशाखा, सत्यजीत सिंह, नवीन कुमार सिंह आदि शामिल थे।
Trending Videos