सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   GRP strength to increase in UP; every station to get 20 police personnel, with a one-year deployment

यात्रियों की सुरक्षा: यूपी में बढ़ेगा जीआरपी का कुनबा, हर थाने को मिलेंगे 20 पुलिसकर्मी, एक साल तक होगी तैनाती

शिवम वर्मा, अमर उजाला मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 13 Jun 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जीआरपी के प्रत्येक थाने को हर साल यूपी पुलिस से करीब 20 अतिरिक्त सिपाही और दरोगा मिलेंगे। यह पुलिसकर्मी एक वर्ष तक जीआरपी में सेवाएं देंगे। इससे ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ेगी तथा अधिक ट्रेनों में एस्कॉर्ट तैनात किए जा सकेंगे।

GRP strength to increase in UP; every station to get 20 police personnel, with a one-year deployment
जीआरपी को मिलेंगे यूपी पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

यूपी में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का कुनबा जुगाड़ से बढ़ाया जाएगा। एक अप्रैल 1937 को गठन के बाद से जीआरपी में पदों की संख्या अधिक नहीं बढ़ाई गई है। जबकि साल दर साल ट्रेनों की संख्या और उनमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।



ऐसे में अब जीआरपी के हर थाने को हर वर्ष सिविल पुलिस से करीब 20 सिपाही और दरोगा मिलेंगे। जीआरपी के थानों और चौकियों में इनका कार्यकाल सिर्फ एक वर्ष का होगा। इस दौरान वेतन और अन्य सुविधाएं सिविल पुलिस से ही मिलेंगी। मूल तैनाती भी सिविल पुलिस के किसी थाने में ही होगी लेकिन काम जीआरपी के लिए करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा प्रदेश में पहले से स्वीकृत करीब 5200 पदों पर व्यवस्था यथावत रहेगी। इन पदों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती तीन वर्ष के लिए ही होगी। उन्हें वेतन और अन्य सुविधाएं भी जीआरपी से मिलती रहेंगी। पिछले वर्ष मुरादाबाद दौरे पर आए एडीजी रेलवे प्रकाश डी. ने जीआरपी की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए सिविल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन की जानकारी साझा की थी।

अब मंथन का निष्कर्ष यह निकला है कि प्रदेश में जीआरपी के सभी थानों में अतिरिक्त सिपाही और दरोगा सिविल पुलिस से भेजे जाएंगे। राजकीय रेलवे पुलिस को पूरे प्रदेश में दो जोन और छह अनुभागों में बांटा गया है। इसमें लखनऊ और इलाहाबाद जोन शामिल हैं। लखनऊ जोन में लखनऊ, मुरादाबाद और गोरखपुर अनुभाग आते हैं।

विज्ञापन

जबकि इलाहाबाद जोन में इलाहाबाद, आगरा और झांसी अनुभाग आते हैं। इस तरह पूरे प्रदेश में जीआरपी के कुल 665 थाने और 43 रिपोर्टिंग चौकियां हैं। सबसे अधिक 14 थाने मुरादाबाद जोन में हैं। इसके बाद लखनऊ में 13, आगरा में 12, गोरखपुर में 11, झांसी में आठ और इलाहाबाद अनुभाग में सात थाने हैं। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 150 ट्रेनें गुजरती हैं। जीआरपी का कुनबा बढ़ने के बाद हर ट्रेन में एस्कॉर्ट की तैनाती हो सकेगी।

 वर्तमान में प्रदेशभर में स्वीकृत बल की पदवार स्थिति

पद संख्या
इंस्पेक्टर 75
सब-इंस्पेक्टर 366
हेड कांस्टेबल 581
कांस्टेबल 4,029
चालक एवं सहायक स्टाफ 88
कुल 5,139

स्रोत: यूपी जीआरपी की आधिकारिक वेबसाइट

जीआरपी की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए हर जिले से करीब 20 सिपाही और दरोगा हमें मिल रहे हैं। यह जीआरपी के लिए कार्य करेंगे लेकिन वेतन सिविल पुलिस जारी करेगी। नगीना, बदायूं आदि थानों पर सिविल पुलिस से कर्मचारी आ गए हैं। जल्द ही सभी थानों में आएंगे। इससे हम स्टेशनों और ट्रेनों में बेहतर सुरक्षा व सेवाएं दे पाएंगे। - आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed