{"_id":"6a2f10cf03257bc2a207c7c4","slug":"intense-heat-for-three-days-relief-likely-from-the-18th-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-925589-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तीन दिन होगी तेज धूप, 18 से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तीन दिन होगी तेज धूप, 18 से राहत के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरुवार की रात को बारिश के बाद गिरा तापमान एक बार फिर चढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे के बाद अधिकतम तापमान में छह और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 17 जून तक तेज धूप रह सकती है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है लेकिन 18 जून से कुछ राहत की उम्मीद है।
जब गुरुवार की रात को झमाझम बारिश हुई तो अगले ही दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 31.8 तक चला गया लेकिन रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो लगभग सामान्य तापमान है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा था, जो अब 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि 15 से 17 जून तक मौसम साफ रहेगा, जिसके कारण तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। प्री मानसून के बिखरे बादलों की आवाजाही के कारण 18 जून से मौसम में फिर बदलाव संभव है, जिसके कारण कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।