सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Iran War: Gas cylinder supply affected in Moradabad division, problems in Rampur-Amroha and Sambhal

Israel-Iran War: मुरादाबाद मंडल में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित, रामपुर- अमरोहा और संभल में बढ़ी परेशानी

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 10 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध का असर दिखने लगा है। मंडल में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। इसके साथ ही घरेलू सिलिंडर की सप्लाई 25–30 दिन बाद होगी। 

Iran War: Gas cylinder supply affected in Moradabad division, problems in Rampur-Amroha and Sambhal
कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध का असर स्थानीय स्तर पर भी शुरू हो गया है। मुरादाबाद मंडल में इन दिनों रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने लगी है। रामपुर, अमरोहा और संभल जिलों में कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई देरी से पहुंच रही है। इसके अलावा अब उपभोक्ताओं को बुकिंग के तीस दिन बाद ही गैस सप्लाई होगी। गैस एजेंसियों के बाहर पूछताछ करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है।

Trending Videos

होटल-रेस्टोरेंट में काॅमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई रोकी

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर गैस सिलिंडर पर पड़ने वाला है। हालात के देखते हुए इंडियन गैस सर्विस ने होटलों और रेस्टोरेंट में 19 किग्रा के काॅमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है। यहां भी घरेलू गैस की सप्लाई की जाएगी। यह निर्णय सोमवार को इंडियन गैस सर्विस से जुड़े एजेंसी संचालकों की ऑनलाइन मीटिंग में लिया गया।

शहर में छोटे बड़े 200 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट हैं। जहां किचन की सुविधा है। कुछ के पास पीएनजी कनेक्शन है। जबकि अधिकांश के किचन काॅमर्शियल सिलिंडर के सहारे चलते हैं। इसके अलावा शहर में पांच हजार से ज्यादा स्ट्रीट फूड संचालक हैं। इनमें भी सिलिंडर का इस्तेमाल करने वालों की संख्या ज्यादा हैं। युद्ध को देखते हुए गैस एजेंसियों ने घरेलू गैस की बुकिंग की अवधि पहले  ही बढ़ा दी है। बुकिंग के दूसरे या तीसरे दिन में मिल जाने वाले सिलिंडर अब 25 से 30 दिन बाद मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर में होटल-रेस्टोरेंट संचालक परेशान
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर रामपुर जिले में भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। हालात को देखते हुए इंडियन गैस सर्विस ने होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई रोक दी है। इसके स्थान पर घरेलू गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस फैसले के बाद होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बंद होने से कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गैस कंपनियों की ओर से एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत फिलहाल कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित या बंद किए जाने की बात सामने आ रही है।

इससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। होटल संचालकों का कहना है कि उनके प्रतिष्ठान पूरी तरह गैस  सिलिंडरों पर निर्भर हैं। फिलहाल वे अपने पास मौजूद सिलेंडरों के स्टॉक से काम चला रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे यह स्टॉक खत्म होगा, होटल चलाना मुश्किल हो जाएगा।

अमरोहा में आपूर्ति प्रभावित, शहर से गांव तक लोग परेशान

युद्ध का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी दिखाई देने लगा है। अमरोहा जिले में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसियों संचालकों के पिछले कुछ दिनों से पीछे से सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

इसके चलते एजेंसियों के पास पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं और उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है। जिन घरों में गैस खत्म हो चुकी है, वहां खाना बनाने में दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई लोग मजबूरी में वैकल्पिक व्यवस्था करने को विवश हैं। कारोबारी रिजवान पाशा ने बताया कि गैस बुकिंग की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।

संबंधित गैस कंपनी के नंबर पर कॉल कर ओटीपी के जरिए बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ओटीपी भी वापस नहीं मिल रहा है। इससे सिलेंडर बुकिंग में भी समस्या आ रही है और लोगों की चिंता बढ़ गई है। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अधिवक्ता कौशर अली ने बताया कि उनके घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। जब उन्होंने एजेंसी संचालक को फोन कर सिलेंडर देने के लिए कहा तो उन्हें बताया गया कि पीछे से ही गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed