फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad BJP Ticket Hopefuls Face Three-Level Screening for 2027 UP Assembly Elections

UP: संघ, संगठन और सर्वे के टेस्ट में होंगे पास...तभी रखें टिकट की आस; तीसरे सर्वे में इनके नामों पर अधिक चर्चा

Tue, 04 Aug 2026 02:21 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 04 Aug 2026 02:21 PM IST
सार

संघ, संगठन और सर्वे के टेस्ट में पास होना होगा...तभी टिकट की आस रखें। तीन स्तरों पर खरा होने पर ही विधायकी का टिकट हाथ ही आएगी। भाजपा में विधानसभा टिकट सिर्फ एजेंसियों के सर्वे के आधार पर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Moradabad BJP Ticket Hopefuls Face Three-Level Screening for 2027 UP Assembly Elections
uttar pradesh assembly election 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा में विधानसभा का टिकट हासिल करने के लिए दावेदारों को एक-दो नहीं बल्कि तीन परीक्षाओं से गुजरना पड़ेगा। एजेंसियों के सर्वे के साथ-साथ संघ और संगठन के टेस्ट में पास होने पर ही टिकट की आस पूरी होगी। तीनों के मानकों पर खरा उतरना जरूरी है। फिलहाल एजेंसियों के जरिये तीन सर्वे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की छह सीटों के लिए हर दिन भाजपा से टिकट के नए दावेदार सामने आने लगे हैं। भाजपा की ओर से एजेंसी से कराए गए तीन सर्वे में छह सीटों पर 20 नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहे। इस सर्वे के बाद नए दावेदारों संख्या बढ़ने लगी है। करीब एक दर्जन नए नाम सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें बिलारी, ठाकुरद्वारा और कांठ सीट से दो-दो और देहात सीट से चार नाम शामिल हैं। इसके अलावा नगर सीट पर भी दावेदार बढ़े हैं। आने वाले दिनों में टिकट दावेदारों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में टिकट के इन दावेदारों को अलग-अलग तीन टेस्ट पास करने होंगे तभी उनके हाथ विधानसभा का टिकट आएगा। ये तीन टेस्ट संगठन, संघ और एजेंसियों के सर्वे हैं। भाजपा में टिकट के यही तीन चैनल हैं। जो अलग-अलग स्तर पर अपना काम करते हैं। इन तीनों स्तरों की रिपोर्ट का प्रदेश नेतृत्व मिलान करता है। 
 

इसके बाद दावेदारों के नामों पर भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड अंतिम निर्णय लेता है। हालांकि अभी जिले स्तर पर दावेदारों के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। वहीं अभी दाे सर्वे होने बाकी है। जबकि संघ की ओर से गोपनीय सर्वे जारी है।

संगठन स्तर पर ये है प्रक्रिया
जिले स्तर पर आवेदन लिए जाते हैं। इन आवेदनों को क्षेत्रीय अध्यक्ष के पास भेजा जाता है। जहां से हर विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन प्रमुख नाम प्रदेश संगठन मंत्री के पास भेजे जाते हैं।

 

आरएसएस के स्तर पर ये है प्रक्रिया
आरएसएस स्तर पर भी सर्वे कराया जाता है। ये गोपनीय सर्वे होता है। सर्वे में विभाग प्रचारक तीन प्रमुख नाम शामिल करते हैं। जिसे क्षेत्र प्रचारक के पास भेजा जाता है। क्षेत्र प्रचारक अपने स्तर से जानकारी हासिल कर इन नामों को प्रांत प्रचारक के पास भेजते हैं।

एजेंसी के स्तर पर सर्वे की ये है प्रक्रिया
पार्टी एजेंसी के स्तर पर सर्वे कराती है। ये सर्वे चार से पांच चरणों में होता है। अलग-अलग स्तर पर होता है। इसमें एजेंसी जनता के बीच से नाम लेती है। साथ ही पार्टी की ओर से दिए गए नामों पर जनता की राय लेती है। एजेंसी अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को साैंपती हैं।

तीसरे सर्वे के बाद बढ़े दावेदार
मुरादाबाद देहात सीट से पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, पूर्व महानगर मंत्री शशि किरण जाटव, महानगर मंत्री सुनीता शर्मा, महानगर मंत्री वनीता मेहरोत्रा और महेंद्र सिंह बब्बू ने दावेदारी पेश की। जबकि नगर विधानसभा सीट से राजीव गुंबर, कांठ से धर्मपाल सिंह, जयवर्द्धन सिंह, बिलारी से विश्वास यादव लवली, नरेश यादव और ठाकुरद्वारा सीट से गाैरव चाैहान, भानु प्रताप सिंह ने दावेदारी पेश की है।

तीसरे सर्वे में इनके नामों पर रही थी ज्यादा चर्चा
नगर विधानसभा क्षेत्र : विधायक रितेश गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, देहात से डाॅ. केके मिश्रा, श्याम बिहारी शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रजनीकांत जाटव, कांठ से पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, ब्लाॅक प्रमुख डिलारी पूनम चौधरी, जिला पंचायत सदस्य विनोद सैनी, राजपाल सिंह, ठाकुरद्वारा से राजपाल सिंह चौहान, अजय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह की पत्नी साधना सिंह, बिलारी से परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, रघुराज सिंह यादव, ऋषिपाल चौधरी और कुंदरकी सीट से विधायक रामवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश ठाकुर के नाम शामिल रहे।

एजेंसियां सर्वे करती रहती है। जरूरत पड़ने पर पदाधिकारियों से भी संपर्क करती हैं। विधानसभा टिकट के लिए अभी जिले स्तर पर कोई आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। जिले स्तर पर जो भी आवेदन लिए जाते हैं उसे क्षेत्रीय अध्यक्ष को भेजा जाता है। - आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष

- नगर और देहात विधानसभा सीट के लिए आवेदन महानगर अध्यक्ष के पास आते हैं। सभी आवेदनों को क्षेत्रीय अध्यक्ष के पास भेजा जाता है। जहां से प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाता है। - गिरीश भंडूला, भाजपा महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed