फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Suspension of operation of roadways bus operated without permission

Moradabad: बिना अनुमति शुरू हुई संभल-नोएडा रोडवेज बस सेवा, पहले दिन ही बंद; परिचालक ड्यूटी से हटाया

Tue, 04 Aug 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 02:15 AM IST
सार

संभल से नोएडा के लिए शुरू की गई रोडवेज बस का बिना औपचारिक अनुमति उद्घाटन कराए जाने का मामला सामने आया है। सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल ने रविवार को बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जांच में संभल बस स्टेशन और एआरएम को संचालन की पूर्व सूचना न मिलने की बात सामने आई। फिलहाल बस सेवा रोक दी गई है।

विज्ञापन
Suspension of operation of roadways bus operated without permission
रोडवेज बस स्टेशन ।

विस्तार

संभल से नोएडा के लिए शुरू की गई नोएडा डिपो की रोडवेज बस पहले ही दिन विवादों में घिर गई। ट्रायल के लिए संभल तक गई बस का बिना अनुमति उद्घाटन करा दिया गया। रविवार को सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया था। जांच में सामने आया कि बस संचालन के संबंध में संभल बस स्टेशन और एआरएम को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


फिलहाल बस का संचालन बंद कर दिया गया है और परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया गया है।एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि संभल बस स्टेशन इंचार्ज को भी बस संचालन की जानकारी नहीं थी। नोएडा डिपो की बस सीधे संभल बस स्टेशन पहुंची और वहीं से उसका संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब तक नियमानुसार अनुमति नहीं ली जाएगी, तब तक इस बस का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में नोएडा डिपो के एआरएम से लिखित रूप में यह पूछा गया है कि बस संचालन की अनुमति किस अधिकारी ने दी। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को बस सेवा के शुभारंभ के दौरान सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल रोडवेज बस स्टेशन पहुंचे और हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया था। तस्वीरें वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। चालक और परिचालक से पूछताछ में जानकारी मिली कि नोएडा डिपो की ओर से विधायक पुत्र को सूचना दी गई थी।


बस केवल ट्रायल के लिए संभल भेजी गई थी। यदि पर्याप्त यात्री मिलते तो क्षेत्रीय प्रबंधक से अनुमति लेकर बस का नियमित संचालन शुरू किया जाता। इस बस का प्रस्तावित रूट चंदौसी था। स्टैंड पर खड़ी बस को देखकर कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने परिचालक से जानकारी ली और बाद में विधायक पुत्र ने बस को रवाना किया। बिना विभागीय अनुमति के उद्घाटन कराने को गंभीरता से लिया गया। परिचालक को ड्यूटी से हटा दिया गया है। विवाद खड़ा होने की वजह से बस का संचालन भी रोक दिया गया है। -शबीना अंजुम, एआरएम, नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed