फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Serial killer Anil murdered watchman Karan Singh in moradabad currently lodged in Rampur Jail

यूपी का सीरियल किलर: अनिल ने की चौकीदार करन सिंह की हत्या, ई-रिक्शे से आया था कातिल; मर्डर का समान तरीका

Tue, 04 Aug 2026 02:32 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 04 Aug 2026 02:32 PM IST
सार

मुरादाबाद में चौकीदार करन सिंह की हत्या सीरियल किलर अनिल ने की थी। आरोपी रामपुर जेल में बंद है। 18 जुलाई को रामपुर के शाहपुर में भी दो भाइयों पर ईंट से हमला किया था। इनमें से एक भाई की मौत हो गई थी। समान पैटर्न और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को मदद मिली। पुलिस ने आरोपी से जेल में पूछताछ की है।

विज्ञापन
Serial killer Anil murdered watchman Karan Singh in moradabad currently lodged in Rampur Jail
चाैकीदार करन सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके के गांव नानपुर में बिजली घर के चौकीदार करन सिंह (65) की नृशंस हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। हत्याकांड को अंजाम रामपुर के शाहबाद निवासी सीरियल किलर अनिल ने दिया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने समान पैटर्न और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की है। अनिल वर्तमान में रामपुर जेल में बंद है। पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। 19 जुलाई को कुंदरकी थाना क्षेत्र के नानपुर में बिजलीघर के चौकीदार करन सिंह का शव झोपड़ी से मिला था।

विज्ञापन

चौकीदार हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी समेत पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज में शाहबाद क्षेत्र का सनकी युवक अनिल घटनास्थल पर दिखा। वह मुरादाबाद से ई-रिक्शा में सवार होकर नानपुर पहुंचा था।

ई-रिक्शा चालक ने भी इसकी पुष्टि की है। सीसीटीवी कैमरों में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लेकर कमालपुर फतेहाबाद तक उसकी लोकेशन मिली। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई। पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने मंगलवार को आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन

शाहबाद में भी की थी वारदात
करन सिंह की हत्या से एक दिन पहले 18 जुलाई को अनिल ने शाहबाद थाना क्षेत्र के लश्करगंज गांव में दो भाइयों पर ईंट से हमला किया। इसमें अकरम की मौत हो गई थी, जबकि अय्यूब गंभीर रूप से घायल हो गया था। आरोपी ने उनसे लूटपाट करने की बात भी कबूल की है। शाहबाद पुलिस ने अनिल को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा था। पूछताछ में उसने इस हमले की बात कबूल की, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

हत्या का समान तरीका 
शाहबाद और कुंदरकी में चौबीस घंटे के अंतराल में हुई दोनों हत्याओं का तरीका एक जैसा था। हत्या करने के लिए नुकीले ईंट-पत्थर का इस्तेमाल किया गया था। कुंदरकी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और घटनास्थल के करीब 300 मीटर की दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे।

दोनों जगह एक ही व्यक्ति की तस्वीरें दिखाई दीं। शाहबाद की घटना में भी समान पैटर्न होने के कारण पुलिस ने अनिल से जेल में पूछताछ की। उसने दोनों घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।

गुमराह करने की कोशिश और आपराधिक इतिहास
चौकीदार करन सिंह के शव के पास आगरा निवासी युवक का आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र मिला था। पुलिस टीम ने आगरा जाकर जांच की तो पता चला कि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर उसका पर्स चोरी हुआ था। पीड़ित ने जीआरपी में इसकी तहरीर भी दी थी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने यह पहचान पत्र घटनास्थल पर डाला था। अनिल पर 2024 में भी हत्या का आरोप लगा था। अब उस पर शाहबाद और कुंदरकी की हत्याओं का आरोप भी लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed