सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Five teenagers escaped from a juvenile home; two were caught by the police

Moradabad: संप्रेक्षण गृह से पांच किशोर भागे, दो को पुलिस ने पकड़ा, ताला तोड़ छत से कूदे थे सभी

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Feb 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह से पांच किशोर बंदी ताला तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो किशोरों को बरामद कर लिया। तीन की तलाश जारी है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा में लापरवाही की जांच की जा रही है। 

Moradabad: Five teenagers escaped from a juvenile home; two were caught by the police
राजकीय संप्रेक्षण गृह मुरादाबाद(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फकीरपुरा क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के पास स्थित राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह से रविवार आधी रात के पांच किशोर बंदी फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो किशोरों को बरामद कर लिया, जबकि तीन की तलाश जारी है।

Trending Videos


वहां के प्रभारी अधीक्षक मुकेश कुमार चौधरी ने पुलिस को इस मामले की तहरीर दी। तहरीर में बताया कि शनिवार की रात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुमित कुमार और रोहित, सिपाही रविंद्र कुमार तथा होमगार्ड केशव कुमार, महेश पाल सिंह और आदेश कुमार सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात 2:55 बजे पांच किशोर कमरे का ताला तोड़कर छत पर चढ़ गए और वहां से कूदकर भाग निकले। फरार किशोरों में अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के दो, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के आईटीआई थाना क्षेत्र के दो और ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र का एक किशोर शामिल है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी अधीक्षक ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। कर्मचारियों और पुलिस ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन शुरू में कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश अभियान तेज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed