{"_id":"698841c08c0c219b230a782c","slug":"cloth-merchant-wife-was-murdered-in-rampur-and-cash-and-jewelry-were-looted-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कपड़ा कारोबारी की पत्नी का कत्ल, घर के अंदर था खौफनाक दृश्य; बुर्का पहने महिला की भूमिका संदेह के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कपड़ा कारोबारी की पत्नी का कत्ल, घर के अंदर था खौफनाक दृश्य; बुर्का पहने महिला की भूमिका संदेह के घेरे में
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार
रामपुर में घर में अकेली मौजूद वृद्ध महिला की हत्या कर जेवरात व नकदी लूटने के मामले में एक महिला के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध महिला बुर्के में मृतका के घर की गली से आती-जाती हुई दिखाई दी है।
महिला की हत्या के बाद मौके पर पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
रामपुर के टांडा में मोहल्ला नज्जुपुरा निवासी कपड़ा कारोबारी मोहम्मद रफी की पत्नी रफत शाहीन (65) की शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर गला घोटकर हत्या कर दी और नकदी-जेवर लूटकर भाग गए। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
टांडा के मोहल्ला नज्जुपुरा निवासी मोहम्मद रफी कपड़े की दुकान चलाते हैं। शनिवार को मोहम्मद रफी अपने बेटे हारिश के साथ दुकान पर गए थे, जबकि घर पर मोहम्मद रफी की 65 वर्षीय पत्नी रफत शाहीन घर पर अकेली थीं। दोपहर में बदमाश उनके घर में घुस आए और रफत शाहीन की हत्या कर नकदी व जेवर लूटकर भाग गए।
साप्ताहिक दीनी बैठक में शामिल होने आईं एक महिला जब उनके घर पहुंची तो रफत बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं। उन्होंने उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई, जिस पर महिला उनके बेटे हारिश की दुकान पर पहुंची और सूचना दी। हारिश आनन-फानन घर पहुंचा और मां को उपचार के लिए चिकित्सक के पास लग गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

बिखरा पड़ा था सामान, गायब थे जेवर व नकदी
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हारिश ने बताया कि उसकी शादी के लिए अलमारी में सोने के जेवर और लाखों रुपये रखे थे, लेकिन जब वह घर में पहुंचा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था और जेवर व नकदी गायब थे। मां के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था।

गला घोटकर हत्या करने की आशंका
परिजनों ने लूट के विरोध पर गला घोटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ कीर्ति निधि आनंद भी मौके पर पहुंच गए। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या की घटना के बाद से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों में आक्रोश जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही पुलिस से खुलासा करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
घर में घुसकर महिला की हत्या की गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। लूटपाट की बात की भी जांच की जा रही है। -कीर्ति निधि आनंद सीओ टांडा
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या व लूट की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। सीओ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए पड़ोसियों व दुकानदारों से भी जानकारी ली और आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीओ का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

बुर्का पहने महिला की भूमिका संदेह के घेरे में, पुलिस ने शुरू की जांच
नगर के मोहल्ला नज्जुपुरा में घर में अकेली मौजूद वृद्ध महिला की हत्या कर जेवरात व नकदी लूटने के मामले में एक महिला के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध महिला बुर्के में मृतका के घर की गली से आती-जाती हुई दिखाई दी है।

बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसके कारण क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि बुर्का पहने महिला की इस वारदात में किसी न किसी रूप में संलिप्तता हो सकती है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही रही है है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। सीओ कीर्ति निधि आनंद का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
खुद की नहीं थी संतान, भाई के बेटे को लिया था गोद
मृतका रफत शाहीन और उनके पति मोहम्मद रफी की कोई संतान नहीं थी। इसी वजह से करीब 25 वर्ष पूर्व उन्होंने अपने भाई जफर के एक वर्षीय बेटे हारिश को गोद लिया था। हारिश ने बताया कि घर में रखे जेवरात और नकदी उसकी शादी के लिए वर्षों से संजोकर रखी गई थी, जिसे बदमाश घटना के दौरान लूट ले गए।