सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Home Guard Platoon Commander arrested while accepting a bribe of ₹4,000

Moradabad: 'कलक्ट्रेट में तैनाती चाहिए तो चार हजार रुपये दो', रिश्वत लेते होमगार्ड का प्लाटून कमांडर गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 16 Jun 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर भोजराज सिंह को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने होमगार्ड की कलक्ट्रेट में ड्यूटी लगाने और शिफ्ट बदलने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।  

Moradabad: Home Guard Platoon Commander arrested while accepting a bribe of ₹4,000
होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर भोजराज सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर भोजराज सिंह को मंडी समिति में होमगार्ड दिवाकर से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। आरोपी ने कलक्ट्रेट में होमगार्ड की ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।



छजलैट थाना क्षेत्र के फरीदपुर भेड़ी निवासी दिवाकर सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि वह होमगार्ड है। जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में तैनात प्लाटून कमांडेंट (पीसी) भोजराज सिंह ने उसकी ड्यूटी कलक्ट्रेट में लगाने के लिए तीन हजार रुपये प्रति माह और 24 घंटे वाली शिफ्ट परिवर्तन करने के लिए एक हजार प्रतिमाह की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर इंस्पेक्टर दीपा त्यागी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पीड़ित होमगार्ड दिवाकर ने मझोला के लाइनपार एकता कॉलोनी निवासी भोजराज को रकम देने के लिए कहा।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे मंडी समिति के पूर्वी गेट के पास गन्ने के रस के ठेले पर बुला लिया। दिवाकर ने जैसे ही रुपये आरोपी को दिए, इंस्पेक्टर दीपा त्यागी, नवल मारवाह की टीम ने चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed