{"_id":"69bf023e6e68e707cb00fc09","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-thakurdwara-news-c-280-1-smbd1010-100740-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर चौराहे के नजदीक शुक्रवार की रात एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
क्षेत्र के ग्राम खैरखाता निवासी फायम अली (35) अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को भोजपुर नगर से अपने गांव वापस आ रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे जैसे ही वह डूंगरपुर चौराहे के नजदीक पहुंचे, तभी एक ट्रक के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से फायम अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची एवं इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने फायम अली को मृत घोषित कर दिया।
फायम अली के चार बच्चे हैं जिनमें दो पुत्र व दो पुत्री हैं। वह कपड़े की फेरी एवं फड़ लगाने का काम करते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इस संबंध में फायम के भाई इमरान हुसैन ने ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
Trending Videos