फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police stopped Shiv Sainiks who were on their way to the Harihar Temple in Sambhal.

Moradabad News: संभल के हरिहर मंदिर जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Shiv Sainiks who were on their way to the Harihar Temple in Sambhal.
मुरादाबाद। संभल के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा कर मना लिया। शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शिवसेना के सांसद संजय राऊत, अनिल देसाई, अरविंद सावंत के दिशा निर्देश पर शिवसेना संभल में हरिहर मंदिर जाने के लिए आम जनमानस को जोड़ने के लिए संघर्ष कर रही है। शिवसेना जिला प्रमुख को जिम्मेदारी देते हुए जिले की प्रत्येक तहसील से शिव सैनिकों के संभल में पहुंचने की रणनीति बनाई गई थी। शिवसेना के ठाकुरद्वारा तहसील प्रमुख सोमपाल को भोजपुर थाने की पुलिस रोक लिया। शिवसेना के वरिष्ठ महानगर सचिव अरुण ठाकुर व उमेश ठाकुर शिव सैनिक को सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला प्रमुख के निवास स्थान पर घेर लिया। शिवसेना के ब्लॉक प्रमुख विक्की कश्यप के नेतृत्व में 50 शिव सैनिकों को मैनाठेर थाने में रोका गया। मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, शिबू पांडे अरुण ठाकुर रमेश ठाकुर विक्की कश्यप सोमपाल महेश सोनू प्रदीप बादाम सिंह नितेश हरि सिंह वरशिप सैनिकों ने अलग-अलग स्थान पर रोका गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कुछ लोग संभल जाने की जिद कर रहे थे लेकिन उन्हें समझाकर रोक लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed