सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur: Youth's Throat Slit in Love Affair—Attempted Murder; Sensation in Shahbad's OC Village

Rampur: प्रेम प्रसंग में युवक का गला रेता, हत्या का प्रयास; शाहबाद के ओसी गांव में सनसनी

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 11 Apr 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

शाहबाद में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।  

Rampur: Youth's Throat Slit in Love Affair—Attempted Murder; Sensation in Shahbad's OC Village
मामले की जांच करती शाहबाद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ओसी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। विशाल (24) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

Trending Videos


पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बड़े भाई सतीश ने बताया कि के विशाल का गांव की ही एक युवती से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब पंद्रह दिन पहले युवती की शादी संभल जिले में तय हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को युवती के परिजनों और विशाल के बीच नोकझोंक हुई थी। इसके बाद विशाल गायब हो गया। परिवार के लोग समझे कि वह दिल्ली चला गया है। शनिवार तड़के विशाल अपने घर के कमरे में जख्मी हालत में पड़ा मिला।

सतीश ने आरोप लगाया है कि युवती के परिवार के करीब छह लोग विशाल को कहीं ले गए और चाकू से उसका गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। उसके सीधे हाथ और गले पर गहरे निशान हैं। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर घटनास्थल पर पहुंचे।

युवती के परिजनों से विवाद 
विशाल के भाई सतीश ने बताया कि युवती की शादी तय होने के बाद शुक्रवार को विशाल और युवती के परिजनों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद विशाल अचानक गायब हो गया था। परिवार को लगा कि वह दिल्ली चला गया होगा। हालांकि, शनिवार की सुबह वह अपने घर के कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके गले और सीधे हाथ पर चाकू के गहरे घाव थे।

पुलिस कर रही जांच 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर ओसी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने विशाल के भाई के आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घायल विशाल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed