UP Board Results: सलाखों के पीछे से लिखी सफलता की कहानी, मुरादाबाद में तीन बंदियों ने हासिल की प्रथम श्रेणी
मुरादाबाद जिला जेल में बंद तीन बंदियों अनुज, पंकज गुप्ता और रोहित कुमार ने मेहनत के दम पर यूपी बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। एक अन्य बंदी आकाश कुमार असफल रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद जिला जेल में बंद तीन बंदियों ने अपनी मेहनत और लगन से यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। इन बंदियों ने सलाखों के पीछे रहते हुए शिक्षा की नई कहानी लिखी है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में बंदी अनुज ने 429 अंक प्राप्त किए।
उसने 71.6 फीसदी अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में बंदी पंकज गुप्ता ने 343 अंक हासिल किए। पंकज ने 68.6 फीसदी अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। रोहित कुमार ने 342 अंक पाकर 68.4 फीसदी के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। एक अन्य बंदी आकाश कुमार ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। हालांकि वह अनुत्तीर्ण हो गया।
जमानत पर हैं तीन बंदी
मुरादाबाद। मुरादाबाद जेल के इन बंदियों ने अपनी परीक्षाएं बरेली सेंट्रल जेल में दी थीं। इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दोनों बंदी और अनुत्तीर्ण होने वाले तीसरा बंदी जमानत पर जेल से रिहा हो चुके हैं। वह अब अपनी आगे की पढ़ाई और जीवन की नई शुरुआत कर सकते हैं। दूसरी ओर हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाला बंदी अनुज अभी भी जेल में ही बंद है। जेल प्रशासन उसके भविष्य की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
जेल प्रशासन का सहयोग
जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने हाईस्कूल पास करने वाले बंदी अनुज को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने अनुज को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। यह पहल बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होगी। जेल प्रशासन शिक्षा के माध्यम से बंदियों के पुनर्वास पर जोर दे रहा है।

कमेंट
कमेंट X