{"_id":"69ea8d019904eb8d4e0e91b9","slug":"two-absconding-accused-in-couples-murder-case-arrested-in-encounter-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-885269-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: दंपती की हत्या में फरार 25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, फरजंद व सुहेल के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: दंपती की हत्या में फरार 25 हजार के दो इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, फरजंद व सुहेल के पैर में लगी गोली
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
सार
सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या के मामले में फरार आरोपी फरजंद और सुहेल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। पैर में गोली लगने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या करने बाद फरार आरोपी फरजंद और उसके चचेरे भाई सुहेल को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। दोनों के पैर में गोली लगी है और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Trending Videos
राजा के भाई शुएब चक्कर की मिलक निवासी फहीम, उसके बेटे फरजंद, आरिफ, नवाब, फहीम, अनस और फहीम के भतीजे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें शुएब ने बताया कि उसके भाई राजा ने फहीम, आरिफ और नवाब से एक साल पहले एक प्लाॅट दो लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा ने दो लाख रुपये दे दिए थे। 24 हजार रुपये बकाया चल रहा था। इन रुपयों को लेकर फहीम और राजा में विवाद हुआ था। सोमवार की रात करीब आठ बजे फहीम बेटे फरजंद, अपने चचेरे भाई और साथी अनस के साथ राजा के घर पहुंचा और चाकू से गोदकर राजा और उसकी पत्नी फराह की हत्या कर दी थी।
फहीम और अनस को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी आरिफ, नवाब, फरजंद और सुहेल की गिरफ्तारी पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
बृहस्पतिवार की शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि अगवानपुर समरवैली स्कूल के पीछे फरजंद और उसका चचेरा भाई सुहेल पीछे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तीनों भाइयों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें फरजंद और सुहेल पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

कमेंट
कमेंट X