सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Four Dead, 14 Injured in High-Speed Dumper Collision in Mainather; All Were Returning from Bhat Ceremony

मुरादाबाद-संभल हाईवे पर भीषण हादसा: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, सास-बहू समेत चार की मौत, 14 घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर (मुरादाबाद) Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 24 Apr 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

मैनाठेर में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की माैत हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी लोग भात कार्यक्रम से लाैट रहे थे। 

UP: Four Dead, 14 Injured in High-Speed Dumper Collision in Mainather; All Were Returning from Bhat Ceremony
हादसे के बाद माैके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद-संभल मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। थाना मैनाठेर क्षेत्र में असदपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने भात देकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में सास-बहू समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।

Trending Videos


पुलिस के मुताबिक संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के भटोला गांव निवासी उषा अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में परिवार के साथ मैनाठेर के गुरेर गांव आई थी। यहां उसके भाई तेज प्रकाश और सतीश के घर भात का कार्यक्रम था। बृहस्पतिवार रात सभी लोग वहीं रुके और शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली असदपुर पुलिया के पास पहुंची, मुरादाबाद की ओर से आ रहे मिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में मासूम अजीत (10), शांति देवी (55), सुमन (30) और एक अन्य महिला की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां सभी का इलाज जारी है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।


पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed