जिम की वजह से पत्नी का मर्डर: पति बोला- मना करता था पर वो मानती नहीं थी, शटर खोलने वाले हैंडर को बनाया हथियार
शोभित ने अपनी पत्नी पूनम की हत्या को हादसा दिखाने और खुद को बचाने के लिए साजिश रची। दोपहर में स्कूल से आई बेटी ने अपनी मां के बारे में पूछताछ की तो शोभित ने उसे बता दिया है कि वह बाहर गई है। शाम तक वापस आ जाएगी। इसके बाद आरोपी ने बेटी को खाना खिलाया और दूसरे कमरे में सुला दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुरादाबाद स्थित कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक के पास बुधवार की सुबह पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी कारोबारी शोभित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में कबूला है कि जिम से लौटी पत्नी पूनम गुप्ता को उसने टोक दिया तो वह अभद्रता करने लगी थी। उसके साथ गाली गलौज भी की। इससे गुस्से में आकर उसने शटर खोलने वाले हैंडल से सिर में हमलाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
10 साल पहले हुई थी शादी
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर के डबल फाटक के पास टावर वाली गली निवासी शोभित गुप्ता की शादी 10 साल पहले रामपुर जिले के बेलदारान निवासी पूनम गुप्ता के साथ हुई थी। दंपती की एक बेटी आराध्या भी है। शोभित की डबल फाटक पर स्क्रैप की दुकान है। बुधवार की पूनम जिम घर लौटी थी। शोभित ने अपनी पत्नी को टोक दिया था। इसके बाद पूनम ने शोभित के साथ गाली गलौज कर दी थी। इससे गुस्से में आकर शोभित ने हैंडल सिर में मारकर उसकी हत्या कर दी थी। एसपी सिटी कुमार रण ने बताया कि पूनम के भाई गुड्डू के तहरीर पर आरोपी पति शोभित, इसके भाई राजू, भाभी नीरू और भतीजे ईशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
पूनम के सिर और गले पर मिले दो चोटों के निशान
पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूनम के शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार की शाम आई रिपोर्ट से पता चला कि उसके सिर और गले पर चोटों के दो निशान मिली हैं। सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हुई थी।
ये है पूरा मामला
कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक के पास बुधवार को जिम जाने से नाराज स्क्रैप व्यापारी शोभित गुप्ता ने अपनी पत्नी पूनम गुप्ता (35) की शटर खोलने वाले हैंडल से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात को सुबह दस बजे अंजाम दिया। उसने हत्या की वारदात को हादसा दर्शाने की भी कोशिश की। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी कि उसकी पत्नी गिरकर घायल हो गई है। बहुत खून बह रहा है, लेकिन हालात देखकर पुलिस को शक हुआ और कड़ाई के साथ पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल लिया। उसका कहना था कि वह पत्नी से रोज कहता था कि जिम मत जाया करो, लेकिन वह मानती नहीं थी।
शोभित और पूनम के बीच अक्सर होता था विवाद
शोभित की डबल फाटक पर स्क्रैप की दुकान है। बताया जा रहा है कि पूनम गुप्ता एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाती थी। शोभित इसका विरोध करता था। इसी बात को लेकर शोभित और पूनम के बीच अक्सर विवाद रहता था। बुधवार की भी पूनम जिम गई थी। सुबह करीब दस बजे पूनम जिम से घर लौटी थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। उस वक्त बेटी भी स्कूल चली गई थी।
बेड पर पड़ा था पूनम का शव
इसी दौरान शोभित ने गुस्से में आकर दुकान का शटर खोलने वाले हैंडल से पत्नी के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव को बेड पर रख दिया। शाम करीब छह बजे आरोपी ने एंबुलेंस को और 112 पुलिस को फोन कर पत्नी के घायल होने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव बेड पर पड़ा था। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मायके वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बचने की साजिश रचता रहा शोभित
शोभित ने अपनी पत्नी पूनम की हत्या को हादसा दिखाने और खुद को बचाने के लिए साजिश रची। दोपहर में स्कूल से आई बेटी ने अपनी मां के बारे में पूछताछ की तो शोभित ने उसे बता दिया है कि वह बाहर गई है। शाम तक वापस आ जाएगी। इसके बाद आरोपी ने बेटी को खाना खिलाया और दूसरे कमरे में सुला दिया। शाम को आरोपी ने पुलिस और एंबुलस को कॉल की। उसने बताया कि घर में काम करते समय उसकी पत्नी गिरकर घायल हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो महिला के सिर में चोट थी और उसकी मौत भी हो चुकी थी।

कमेंट
कमेंट X