सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tazia processions will be taken out only along designated routes.

Moradabad News: कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार बचाने को चलाया हस्ताक्षर अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 15 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Tazia processions will be taken out only along designated routes.
विज्ञापन
कुंदरकी। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और जिला उपाध्यक्ष चौधरी अहसान खान के नेतृत्व में ग्रेट निकोबार को बचाने और कॉर्पोरेट लूट को रोकने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष कुंदरकी मुनीफ तुर्की के आवास डींगरपुर में मुरादाबाद संभल रोड पर असदपुर की पुलिया तक किया गया।

अभियान के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन से हस्ताक्षर कराकर पर्यावरण संरक्षण, आदिवासी अधिकारों की रक्षा और ग्रेट निकोबार परियोजना से जुड़े जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की प्राकृतिक धरोहरों, पर्यावरण और स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। जिला उपाध्यक्ष चौधरी अहसान खान ने कहा कि ग्रेट निकोबार जैसे संवेदनशील क्षेत्र को कॉर्पोरेट हितों के लिए नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed