सब्सक्राइब करें

UP: रामपुर से मुरादाबाद तक कई जगह लहराई बस, तेज रफ्तार होने से हाईवे पर पलटी, खतरे में 150 यात्रियों की जान

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 02:53 AM IST
सार

सीतापुर से कुंडली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस मूंढापांडे के पास चालक की लापरवाही और नशे में होने के कारण पलट गई। हादसे से पहले चालक और परिचालक के बीच ड्राइविंग को लेकर खींचतान होती रही और बस कई बार सड़क पर लहराई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP: Bus Swerves Repeatedly Between Rampur and Moradabad; Lives of 150 Passengers at Risk
मुरादाबाद में घायल पुलिस अधिकारियों को जानकारी देते हुए - फोटो : संवाद

सीतापुर से हरियाणा के कुंडली जा रही स्लीपर बस की रफ्तार तेज थी। रामपुर पार करते ही बस लहराने लगी थी। घबराए यात्रियों ने कई बार शोर भी मचाया लेकिन चालक पर कोई असर नहीं हुआ। मूंढापांडे पहुंचकर बस पलट गई। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।



पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। घायल यात्रियों ने जिला अस्पताल में पुलिस अधिकारियों को बताया कि चालक शराब के नशे में थे। वह बस को कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। घायलों में शामिल शाहजहांपुर के नीरज ने बताया कि यह स्लीपर बस प्रति यात्री 500 रुपये लेती है, जबकि अन्य बसें 600 रुपये लेती हैं, इसलिए इस बस से अधिक श्रमिक हरियाणा आते जाते हैं।

Trending Videos
UP: Bus Swerves Repeatedly Between Rampur and Moradabad; Lives of 150 Passengers at Risk
बस पलटने से सड़क पर बिखरा सामान - फोटो : संवाद

रामपुर में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद अधिकतर यात्री भी सोने लगे थे। इस बस में दो चालक परिचालक हैं। दोनों ही बारी बारी से ड्राइवरी करते हैं। खाना खाने के बाद जब बस चली तो वही ड्राइवर बस चलाने लगा जो सीतापुर से चलाकर लाया था। नीरज ने बताया कि नशे में होने के कारण परिचालक चालक से कहने लगा कि आज बस मैं चलाऊंगा, जबकि चालक उसे स्टीयरिंग देना नहीं चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Bus Swerves Repeatedly Between Rampur and Moradabad; Lives of 150 Passengers at Risk
हाईवे पर पलटी बस - फोटो : संवाद

इसी को लेकर दोनों में खींचतान होती रही। करीब 15 मिनट यही चलता रहा और इसी बीच कई बार बस रोड पर लहराती रही। यात्रियों ने भी उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहा लेकिन वह नहीं माने। आखिरकार मूंढ़ापांडे के पास बस पलट गई। बस के पलटते ही दोनों ही चालक परिचालक बस को छोड़कर मौके से भाग निकले।

UP: Bus Swerves Repeatedly Between Rampur and Moradabad; Lives of 150 Passengers at Risk
अस्पताल पहुंचे घायल - फोटो : संवाद

जिनका देर रात तक कोई पता नहीं चला। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई लेकिन कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, एक श्रमिक ओमकार का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों से हालचाल पूछा।

विज्ञापन
UP: Bus Swerves Repeatedly Between Rampur and Moradabad; Lives of 150 Passengers at Risk
जिला अस्पताल में जख्मी लोगों को किया गया इलाज - फोटो : संवाद

 50 से ज्यादा घायल, पहुंचाए अस्पताल 
शुक्रवार देर रात सीतापुर जिले से श्रमिकों को लेकर हरियाणा जा रही एक स्लीपर बस दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाने से आगे निकलते ही पलट गई। जिससे बस में सवार श्रमिक परिवारों में चीख पुकार मच गई। आते जाते वाहन रुके, लोग मदद को दौड़े। किसी तरह शीशे तोड़कर अंदर फंसे 150 लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब पचास से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें मुरादाबाद व आसपास के अस्पतालों में भेजा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed