{"_id":"69f068554f302c77f3053e6f","slug":"brother-murders-minor-sister-in-moradabad-then-went-to-sleep-on-roof-confessed-to-the-crime-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: नाबालिग बहन का कत्ल कर छत पर सो गया भाई, जरा सी चूक से पकड़ा गया 'कातिल' का झूठ; पहले कहता रहा ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नाबालिग बहन का कत्ल कर छत पर सो गया भाई, जरा सी चूक से पकड़ा गया 'कातिल' का झूठ; पहले कहता रहा ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:10 PM IST
सार
मुरादाबाद में एक भाई ने नाबालिग बहन को गला रेतकर मार डाला। हत्या करने के बाद आरोपी छत पर जाकर सो गया। पुलिस के सामने कहने लगा कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसकी बहन की हत्या कर दी है। कड़ाई से पूछताछ पर आरोपी टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में नाबालिग बहन की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुरादाबाद के कुंदरकी इलाके के ग्राम फरहेदी खुर्द में रविवार की रात बड़े भाई ने अपनी नाबालिग बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी युवक छत पर जाकर सो गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छत से ही पकड़ा है।
पहले तो वह कहता रहा कि कुछ लोग घर में आए थे और उन्होंने उसकी बहन की हत्या कर दी। लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो जुर्म कबूल कर लिया। बताया जाता है कि वह छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुका है।
परिवार वालों का कहना है कि वह कभी कभी अजीब हरकतें करने लगता था। अचानक आक्रामक हो जाता है। लेकिन यह लोग पुलिस को कोई ऐसा रिकार्ड नहीं दिखा सके जिससे पता चलता कि उसका इलाज चल रहा था।
Trending Videos
2 of 9
कुंदरकी में गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम फरहेदी खुर्द निवासी फर्म कर्मी भारत सिंह की मझोला क्षेत्र के मीरापुर में रहने वाली बहन की बेटी की सगाई थी। इस समारोह में भारत सिंह अपनी पत्नी कुसुम और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर पर भारत सिंह का सबसे बड़ा बेटा विक्की और नाबालिग बेटी रीता मौजूद थे। देर रात जब परिजन मीरापुर से वापस अपने गांव फरहेदी खुर्द को लौटे तो मकान में फर्श पर रीता (17) का लहूलुहान शव पड़ा था।
4 of 9
हत्या के बाद माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। उस समय विक्की छत पर सो रहा था। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शक के आधार विक्की को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
5 of 9
जान गंवाने वाली रीता और उसका हत्यारोपी भाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले तो वह पुलिस के सामने कहता रहा कि कुछ लोग घर में घुस आए थे और उन्होंने बहन की हत्या कर दी। लेकिन जब पुलिस ने उसकी शर्ट पर लगे खून के निशान के बारे में पूछा तो कहने लगा कि बहन को बचाते समय खून उसके कपड़ों पर लगा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X