सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Girl sleeping terrace with her mother; leopard tears through mosquito net to attack

Moradabad: मां के साथ छत पर सो रही थी बच्ची, तेंदुए ने मच्छरदानी फाड़कर किया हमला, मासूम गंभीर जख्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Updated Tue, 28 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
सार

कांठ में तेंदुए ने घर की छत पर सो रही छह साल की बच्ची पर हमला कर दिया। जब उसने बच्ची को चारपाई से घसीटना शुरू किया तो मां और अन्य लोगों के शोर मचाने पर वह भाग गया। बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Moradabad: Girl sleeping terrace with her mother; leopard tears through mosquito net to attack
तेंदुए के हमले में जख्मी बच्ची। घटना के बाद जांच करती वन विभाग की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 घर की छत पर पहुंचे तेंदुए ने मां के साथ मच्छरदानी लगी चारपाई पर सो रही छह साल की बच्ची पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से मच्छरदानी फट गई और भीतर पंजा डालकर तेंदुए ने बच्ची को चारपाई से घसीटना शुरू कर दिया।  मां और छत पर सोते अन्य लोगों के चिल्लाने पर तेंदुआ छत से कूदकर भाग गया।

Trending Videos


पंजे के वार से बच्ची घायल हो गई, जिसे मुरादाबाद जिला अस्पताल में इलाज दिलाया जा रहा है। यह घटना रविवार देर रात संदीप के घर की है। संदीप मुरादाबाद में बतौर श्रमिक काम करते हैं। रविवार की रात भी वह काम पर गए हुए थे। घर पर मौजूद संदीप की पत्नी पिंकी छोटी बेटी प्रज्ञा और छह साल की बेटी दिया के साथ छत पर सो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और दोनों बेटियां मच्छरदानी लगी एक ही चारपाई पर थे। संदीप ने बताया कि देर रात करीब 3.30 बजे अचानक घर की छत पर तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए ने चारपाई पर किनारे लेटी छह वर्षीय दिया पर पंजे से झपट्टा मारा। उसके हमले से मच्छरदानी फट गई और तेंदुए ने पंजे से दिया को घसीटना शुरू कर दिया।

तेंदुए के पंजे में दबी थी बच्ची
चारपाई पर हलचल और बच्ची के चीखने से जागी मां पिंकी ने टॉर्च जलाई तो तेंदुए के पंजे से दबी बच्ची नजर आई। पिंकी के चिल्लाने पर छत पर सो रहे अन्य परिजन और आसपास की छतों के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। टॉर्चों की तेज रोशनी भी तेंदुए के मुंह पर डाली, जिसके बाद वह छत से कूदकर भाग गया। 

आनन फानन ले जाया गया सीएचसी
पंजे के वार से घायल हुई बच्ची को कांठ सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कांठ क्षेत्र में घर में घुसकर बच्चियों पर तेंदुए के हमले की यह तीसरी     घटना है। पूर्व में अलग-अलग गांवों में तेंदुए दो बच्चियों को घायल कर चुके हैं।

कॉम्बिंग...सर्च, नहीं दिखा तेंदुआ
कांठ में वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र सिंह, अमर सिंह और कांठ थाने के दरोगा कमलदीप घटना की जानकारी पर सीएचसी पहुंचे। बच्ची का हालचाल लिया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर तेंदुए के दांत के निशान नहीं है। पंजे के नाखूनों से जख्म आए हैं।  इसके बाद वन विभाग की टीम और पुलिस ने सोमवार को इलाके की कॉम्बिंग की। खेतों के आसपास भी सर्च अभियान चलाया। टीमों को कहीं तेंदुआ नजर नहीं आया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि जंगल से गांव और फिर घरों व छतों तक तेंदुए पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है।

कांठ में तेंदुओं के हमले

  • 27 अप्रैल को घर में घुसकर गांव राजीपुर खद्दर की छह वर्षीय दीया पर हमला कर घायल किया। 
  • 16 अप्रैल को खेत पर गांव फजलाबाद के पांच वर्षीय लव्यांश पर हमला कर घायल किया। 
  • 11 अप्रैल को खेत पर गांव दरियापुर के तीन वर्षीय हर्ष पर हमला कर घायल किया। 
  • 31 मार्च को घर में घुसकर गांव मिश्रीपुर की आठ वर्षीय दीपांशी पर हमला कर घायल किया। 
  • 30 मार्च को घर में घुसकर गांव महदूद कलमी की दो वर्षीय सिदरा पर हमला कर घायल किया। 
  • 23 मार्च को खेत पर जाते समय गांव फतेहपुर विश्नोई के विजेंद्र सिंह पर हमला कर घायल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed