सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: मुरादाबाद में पारा 40 डिग्री के पार, सभी स्कूलों का समय बदला, साढ़े सात से 12:30 बजे तक खुलेंगे विद्यालय

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 26 Apr 2026 06:40 PM IST
सार

तेज गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसके साथ ही मुरादाबाद का तापमान 40 डिग्री पार कर गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक कर दिया है।

विज्ञापन
Mercury Crosses 40 Degrees Moradabad; School Timings Revised—Schools Open from 7:30 AM 12:30 PM
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल माह के आखिरी दिनों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। शनिवार 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। वर्ष 2025 को छोड़ दें तो 2015 के बाद से 25 अप्रैल का यह पारा सबसे अधिक है। भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है।

Trending Videos
Mercury Crosses 40 Degrees Moradabad; School Timings Revised—Schools Open from 7:30 AM 12:30 PM
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

अब स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे। आमतौर पर मई माह में तापमान 40-45 डिग्री के बीच रहता है, वहीं इस साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू का असर साफ दिख रहा है और मुरादाबाद भी इसकी चपेट में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Crosses 40 Degrees Moradabad; School Timings Revised—Schools Open from 7:30 AM 12:30 PM
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सड़कों पर आवागमन बहुत कम हो जाता है। भीषण गर्मी और लू से खुद को बचाने के लिए लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Mercury Crosses 40 Degrees Moradabad; School Timings Revised—Schools Open from 7:30 AM 12:30 PM
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

यह तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वातावरण में सुबह की नमी 45 फीसदी और शाम की नमी 23 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम दिशा से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। निसार अहमद ने बताया कि रविवार को हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Mercury Crosses 40 Degrees Moradabad; School Timings Revised—Schools Open from 7:30 AM 12:30 PM
मुरादाबाद में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
वर्ष अधिकतम तापमान
2015 36.8
2016 38.5
2017 38.0
2018 37.7
2019 37.4
2020 36.0
2021 38.2
2022 39.0
2023 30.0
2024 38.0
2025 42.0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed