सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: मुरादाबाद में 4941 रंगरूट बने सिपाही, पासिंग आउट परेड में दिखा गर्व; सीएम योगी ने दिया अनुशासन का मंत्र

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 26 Apr 2026 10:27 AM IST
सार

मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड के दौरान 4941 प्रशिक्षु सिपाही यूपी पुलिस में शामिल हुए। परेड में गर्व और उत्साह का माहौल रहा। लखनऊ से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुशासन पर जोर दिया।

विज्ञापन
UP: 4,941 Recruits Become Constables in Moradabad; CM Yogi Imparts the Mantra of Discipline
मुरादाबाद में पुलिस की पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में रविवार सुबह गर्व और अनुशासन का अनोखा संगम देखने को मिला। छह प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षु सिपाही जब पासिंग आउट परेड में कदमताल करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने, तो पूरा माहौल भावुक और उत्साह से भर गया। फुल ड्रेस में सजे रंगरूटों की सधी चाल और दमदार प्रस्तुति ने परिजनों की आंखें खुशी से नम कर दीं, वहीं मंच से सेवा, समर्पण और अनुशासन का मजबूत संदेश भी गूंजता रहा।

Trending Videos
UP: 4,941 Recruits Become Constables in Moradabad; CM Yogi Imparts the Mantra of Discipline
मुरादाबाद में पुलिस की पासिंग आउट परेड के दाैरान परिजन - फोटो : अमर उजाला

आउटडोर और इनडोर की फाइनल परीक्षा पास करने के बाद मुरादाबाद के छह प्रशिक्षण संस्थानों के कुल 4941 प्रशिक्षु सिपाही रविवार को पासिंग आउट परेड के बाद यूपी पुलिस में शामिल हो गए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सफल 60,244 अभ्यर्थियों में से करीब पांच हजार को मुरादाबाद के प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा गया था। इनकी ट्रेनिंग 20 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: 4,941 Recruits Become Constables in Moradabad; CM Yogi Imparts the Mantra of Discipline
मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

प्रशिक्षण पुलिस लाइन, पीटीसी, पीटीएस, नौवीं वाहिनी पीएसी, 23वीं वाहिनी पीएसी और 24वीं वाहिनी पीएसी में कराया गया। रविवार सुबह अलग-अलग केंद्रों पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित परेड में डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली। यहां 955 रंगरूट अंतिम परीक्षा में सफल रहे। पीटीएस में 1373 रंगरूटों ने परेड में हिस्सा लिया, जहां डीआईजी यमुना प्रसाद मुख्य अतिथि रहे।

UP: 4,941 Recruits Become Constables in Moradabad; CM Yogi Imparts the Mantra of Discipline
मुरादाबाद में पुलिस की पासिंग आउट परेड में शामिल जवान - फोटो : अमर उजाला

पीटीसी में 1455 महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने पासिंग आउट परेड में भाग लिया। यहां एडीजी अमित चंद्र ने सलामी ली। इसके अलावा 23वीं वाहिनी पीएसी में 442, 24वीं वाहिनी पीएसी में 339 और नौवीं वाहिनी पीएसी में 277 महिला सिपाहियों ने पासिंग आउट परेड पूरी कर पुलिस बल में शामिल हुए। ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मुरादाबाद के छह प्रशिक्षण संस्थानों से कुल 4941 प्रशिक्षु सिपाही पास आउट होकर सेवा के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
UP: 4,941 Recruits Become Constables in Moradabad; CM Yogi Imparts the Mantra of Discipline
मुरादाबाद में पुलिस की पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पुलिस लाइन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नव आरक्षियों को संबोधित किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने महिला सिपाहियों के प्रदर्शन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत और अनुशासित पुलिस बल के लिए बेहतर प्रशिक्षण जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed