उत्तर प्रदेश के स्कूलों में जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए पढ़ाई की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत स्कूली बच्चों को मोबाइल के बजाय टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वह पढ़ाई से जुड़ी सामग्री का बेहतर उपयोग कर सकें। यह बात प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने शनिवार को मुरादाबाद के पंचायत भवन में कही।
मुरादाबाद में आईटी मंत्री सुनील शर्मा: UP के स्कूलों में एआई से पढ़ाई की तैयारी, मोबाइल की जगह मिलेंगे टैबलेट
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:36 PM IST
सार
अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में पहुंचे प्रदेश के आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मिलने वाला सम्मान नोबेल पुरस्कार जितना महत्वपूर्ण होता है। यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में एआई लागू किया जाएगा। इसके लिए एआई प्रज्ञा कार्यक्रम के तहत 10 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X