सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Health Takes a Hit Amidst Heatwave; 30 Patients Admitted Daily in Moradabad

UP: लू से झुलसने लगी सेहत, मुरादाबाद में रोज 30 मरीज भर्ती, बच्चों में डायरिया तो बड़ों को हीट स्ट्रोक का खतरा

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 27 Apr 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

भीषण गर्मी के चलते लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ने लगा है। मुरादाबाद के जिला अस्पताल में रोजाना डायरिया, बुखार और हीट स्ट्रोक के 30 से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बढ़ती गर्मी के कारण बच्चे और बड़े दोनों में असर पड़ रहा है। 

UP: Health Takes a Hit Amidst Heatwave; 30 Patients Admitted Daily in Moradabad
मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हवा इतनी गर्म कि शरीर झुलस जाए। तपिश ऐसी कि सिर चकरा जाए। माैसम की इस तल्खी   से छोटे-बड़ों की सेहत झुलसने लगी है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हर दिन डायरिया और बुखार के  30 से ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं। रविवार को चार घंटे में 12 मरीज भर्ती किए। इसमें उल्टी दस्त, हीट स्ट्रोक और बुखार के मरीज शामिल रहे।

Trending Videos


रविवार को अधिकतम तापतान 41 डिग्री के पार रहा। ऐसे मौसम में घर से बाहर निकले वाले छोटे-बड़ों की लापरवाही अस्पताल का रास्ता दिखाने के लिए काफी है। डाक्टरों के मुताबिक बढ़ती तपिश भी गर्मी किसी भी सेहत बिगाड़ सकती है। डायरिया, चिनक पाक्स, हीट स्ट्रोक, हाईग्रेड फीवर, हाइपर पाइरेक्सिया के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे तो बच्चे बड़े भी डायरिया की जद में हैं। इसका असर जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में देखने को मिल रहा है। यहां औसतन रोजाना 80 से 85 मरीज भर्ती होने पहुंचे हैं। इन दिनों 30 से 40 मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें उल्टी दस्त, बुखार, हीट स्ट्रोक, बुखार पेट दर्द की शिकायत होती है।

रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मनीषा (1), चांदनी (18), पूनम (30), सिदि्ध (13), अमीर अहमद (57) समेत 12 मरीज भर्ती किए गए। सभी को उल्टी दस्त, बुखार और हीट स्ट्रोक की शिकायत रही।

लू के लक्षण

  • शरीर का तापमान बढ़ना, पसीना न आना
  • सिर दर्द होना या सिर का भारीपन महसूस होना
  • त्वचा का सूखा व लाल होना
  • उल्टी-दस्त होना
  • बेहाश हो जाना

लू से बचाव

  • मरीज को ठंडे कमरे में रखें 
  • शरीर को पानी या बर्फ से स्पंज करें 
  • तत्काल डाक्टर के पास ले जाएं

सलाह

  • दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बाहर जाने से बचें  
  • पूरे शरीर को ढक कर ही बाहर जाएं 
  • प्यास न लगे तब भी पानी पीते रहें  
  • मौसमी फलों का सेवन अधिक करें 
  • दिन में कई बार लिक्विड आहार लें

इस माैसम में डायरिया, बुखार, हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना जिला अस्पताल में भर्ती होेने वाले मरीजों में आधे डायरिया व बुखार के होते हैं। - डाॅ. संगीता गुप्ता, एसआईसी, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed