सब्सक्राइब करें

कमालुद्दीन का कमाल: सिनेमाघर के ऑपरेटर ने बनाया बैटरी वाला प्रोजेक्टर, चार महीने की मेहनत लाई रंग

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Aug 2022 02:33 PM IST
सार

कमालुद्दीन ने बताया कि करीब चार महीने प्रोजेक्टर तैयार करने में लगे। एक मोबाइल भी इस काम की भेंट चढ़ गया। इसे बनाने में करीब 5,000 रुपये खर्च हो गए।

विज्ञापन
Theater operator made battery operated projector
सिनेमाघर के ऑपरेटर ने बनाया बैटरी से चलने वाला प्रोजेक्टर - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के बिलारी नगर में कोतवाली के सामने स्थित सिनेमा हॉल के चौकीदार 55 वर्षीय कमालुद्दीन ने 4 महीने की मेहनत के बाद एक ऐसा बैटरी वाला प्रोजेक्टर तैयार किया है। जिसके जरिए छोटे पर्दे पर फिल्म देखी जा सकती है। कमालुद्दीन के अनुसार, वह बीते लगभग 20 वर्षों से इसी सिनेमाघर में काम कर रहा है, पहले कई वर्ष तक प्रोजेक्टर ऑपरेटर के तौर पर काम किया और अब चौकीदार के तौर पर काम कर रहा है।

Trending Videos
Theater operator made battery operated projector
प्रोजेक्टर के साथ कमालुद्दीन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि पहले से ही फिल्में देखने का शौक रहा है और सिनेमाघर के संचालन से संबंधित जानकारी और अनुभव भी काफी है। दिन के समय में अधिकतर घर में खाली रहने के दौरान उसके मन में मोबाइल की बैटरी के जरिए प्रोजेक्टर बनाने की बात आई, तभी से इस काम में लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Theater operator made battery operated projector
कमालुद्दीन द्वारा बनाया गया प्रोजेक्टर - फोटो : अमर उजाला

कमालुद्दीन ने बताया कि लगभग 4 महीने प्रोजेक्टर तैयार करने में लगे एक मोबाइल भी इस काम की भेंट चढ़ गया। कुछ और सामान भी प्रोजेक्टर के लिए लाना पड़ा। प्रोजेक्टर बनाने में करीब 5,000 रुपये खर्च हो गए।

Theater operator made battery operated projector
अपने परिवार के साथ कमालुद्दीन - फोटो : अमर उजाला

प्रोजेक्टर तैयार करते समय कई बार उसने अपने घर में ही इसे चला कर देखा। घर पर डिसकनेक्शन ना होने की वजह से अपने और बच्चों के मनोरंजन के लिए भी इसी प्रोजेक्टर पर फिल्मी गाने देखने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
Theater operator made battery operated projector
सिनेमाघर के ऑपरेटर ने बनाया बैटरी से चलने वाला प्रोजेक्टर - फोटो : अमर उजाला

कहा कि जैसे-जैसे उसके द्वारा बनाई प्रोजेक्टर की नगर में चर्चा हुई तब से बड़ी संख्या में लोग उसका प्रोजेक्टर देखने और उससे मिलने आ रहे हैं। कमालुद्दीन का कहना है कि जीवन में कुछ नया प्रयोग भी करते रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed