सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Theft at Gram Panchayat office; two accused arrested.

Moradabad News: ग्राम पंचायत कार्यालय में चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 15 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Theft at Gram Panchayat office; two accused arrested.
विज्ञापन
भगतपुर। थाना भगतपुर पुलिस ने ग्राम भदगवां के पंचायत कार्यालय से बैटरियां चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा भी बरामद किया है।12 जून को ग्राम पंचायत भदगवां के कार्यालय से दो बैटरी चोरी हो गई थीं जिसमें 13 जून को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए रविवार को दो आरोपियों पवन व शिवशंकर निवासी ग्राम भदगवां को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दो बैटरियां तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया। मामले में एक आरोपी अतुल निवासी ग्राम भदगवां फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed