{"_id":"5a1a7ced4f1c1b8b688b4f46","slug":"two-arrest-in-rapmur-to-make-fake-id-in-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी बनाते दो लोग पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी बनाते दो लोग पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
demo
रामपुर में वोटिंग के दौरान लगातार फर्जी वोटिंग और सामग्री प्रयोग करने के मामले सामने आ रहे हैं। दोपहर करीब एक बजे मतदान कराने के लिए फर्जी आईडी बनाते दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
उनके पास से फर्जी आईडी तैयार करने के उपकरण और सामग्री भी बरामद की गई है। रामपुर के केमरी में किसी ने पुलिस को सूचना दी कि दो लोग मतदान के लिए फर्जी आईडी बना रहे हैं। इसके माध्यम से निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग की तैयारी की जा रही है।
सूचना पर सतर्क हुए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तलाश की तो दो लोग फर्ती आईडी बनाते हुए। उनकी धरपकड़ की गई। मौके से लैपटॉप और प्रिंटर भी बरामद किए गए हैं जिससे फर्जी आईडी तैयार की जा रही थी। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
इससे पहले सुबह रामपुर में ही एक महिला के पास से कई आधार कार्ड बरामद हुए थे। इतना ही नहीं प्रशासन ने 14 फर्जी वोटर भी रामपुर में पकड़े हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लगातार फर्जी वोटिंग, आईडी के प्रयोग से प्रशासन में हडकंप है।
बूथों पर सख्ती बढ़ाई गई है। प्रत्येक मतदाता की आईडी को सतर्कता के साथ चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार सचल दल भ्रमण करके फर्जी वोटिंग रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें