फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Viral Wedding Video Three Sisters Marry the Same Man in Amroha Details in Hindi

रील का शौक और अटूट प्यार: तीन बहनों ने एक ही युवक से की शादी, एक बहन ने बताया विवाह का कारण; अजीबोगरीब कारनामा

Thu, 23 Jul 2026 11:48 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 23 Jul 2026 11:48 AM IST
सार

यूपी के अमरोहा से अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। यहां तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी रचाई है। प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में हुए इस विवाह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
UP Viral Wedding Video Three Sisters Marry the Same Man in Amroha Details in Hindi
viral wedding video - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर में रील बनाने के शौकीन युवाओं के अजीबोगरीब कारनामे अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। गंगा किनारे स्थित एक गांव की तीन बहनों ने एक ही युवक के साथ शादी रचा ली है। नगर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में हुए इस विवाह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दो सगी और एक चचेरी बहन अपने कथित पति के साथ बैठी नजर आ रही हैं। तीनों बहनों के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर काफी एक्टिव अकाउंट्स हैं। उनमें से एक युवती ने वीडियो में शादी की वजह बताते हुए कहा कि उनके पिता ने एक बहन का रिश्ता तय किया था, लेकिन तीनों बहनों में इतना गहरा प्रेम है कि वे एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकतीं।
विज्ञापन

 

युवतियों का कहना था कि उन्होंने अपने पिता से किसी ऐसे परिवार में रिश्ता ढूंढने को कहा था जहां तीन भाइयों से उनकी शादी हो सके। जब ऐसा रिश्ता नहीं मिला और अलग होने की नौबत आई, तो उन्होंने खुदकुशी तक करने की योजना बना ली थी। हालांकि, उसी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने उन्हें ऐसा कदम उठाने से रोका और सहारा दिया। इसके बाद तीनों ने उसी युवक को अपना पति स्वीकार कर लिया।
 

15 जुलाई को चामुंडा मंदिर में बिना किसी रिश्तेदार के यह अनोखी शादी संपन्न हुई। मंगलवार शाम यह अनोखा जोड़ा नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी के आवास पर भी पहुंचा, जहां पालिका अध्यक्ष की पत्नी ने तीनों बहनों के साथ एक रील बनाई जो इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।
 
विज्ञापन

सनातन परंपरा के खिलाफ बताकर विरोध दर्ज
जहां यह घटना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है, वहीं स्थानीय स्तर पर इसका विरोध भी शुरू हो गया है। व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता ने इस विवाह पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे सनातन धर्म की मान्यताओं के विपरीत बताया है।।
 

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में एक से अधिक विवाह की अनुमति नहीं है और एक साथ तीन बहनों से शादी करना पूरी तरह गलत है। इस सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले कदम का खुलकर विरोध किया जाएगा।

इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलती है जांच कराई जाएगी। उचित कार्रवाई की जाएगी। -पंकज कुमार त्यागी, सीओ हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed