{"_id":"69b846052d139b094400687e","slug":"uproar-at-bhavana-gas-agency-gas-distributed-in-presence-of-police-moradabad-news-c-279-1-mo11005-114217-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भावना गैस एजेंसी पर हंगामा, पुलिस की माैजदगी में बांटी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भावना गैस एजेंसी पर हंगामा, पुलिस की माैजदगी में बांटी गैस
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर की भावना भारत गैस एजेंसी पर चौथे दिन सोमवार को भी हंगामा हुआ। परेशान उपभोक्ताओं ने एजेंसी के बाद दो बार एसडीएम कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप पर शाम को 5:00 बजे एजेंसी पर पुलिस प्रशासन की देखरेख में रसोई गैस का वितरण शुरू करा दिया।
शुक्रवार को रसोई गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की शिकायत के बाद डीएसओ ने अपने विभाग के कर्मचारियों के साथ वहां पर स्टॉक की जांच की। तो जांच में गोदाम में कम सिलिंडर मिले थे। जिसपर गोदाम को सील कर दिया गया था। बीपीसीएल कंपनी के सेल्स ऑफिसर ने जिलाधिकारी और डीएसओ से मिलकर कंपनी के स्वयं जांच करने और वितरण शुरू करने की मांग की थी जिसपर डीएसओ ने जांच को बीपीसीएल कंपनी को दे दिया था लेकिन इसके बाद भी शनिवार और रविवार को गैस का वितरण शुरू नहीं हो सका। उपभोक्ता लगातार परेशान होते रहे सुबह से शाम तक गैस एजेंसी पर चक्कर लगाते रहे। इस पर एसडीएम प्रीति सिंह ने पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह को तलब कर कहा कि वह आज गैस का वितरण अवश्य शुरू करा दे अन्यथा एजेंसी के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि अभी तक एजेंसी की मालिक रामसखी देवी का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है इस्तीफा स्वीकार बीपीसीएल कंपनी ही करेगी। प्रशासन का दावा पड़ने पर कंपनी के सेल्स ऑफिसर प्रतीक उपाध्याय एजेंसी पर पहुंचे उन्होंने एजेंसी के कर्मचारियों को बुलाया एसडीएम के आदेश पर दोनों पूर्ति निरीक्षक, नगर के लेखपाल भी वहां पर आ गए। शाम 5:00 बजे गैस सिलिंडर का वितरण शुरू हुआ। एसडीएम प्रीति सिंह ने कहा कि जब तक इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा तब तक भावना भारत गैस एजेंसी के माध्यम से ही गैस का वितरण किया जाएगा। क्या जाएगा इस एजेंसी के उपभोक्ताओं को ग्राहकों को नगर में बीपीसीएल की दूसरी एजेंसी में ट्रांसफर किया जाएगा।
आरोप लगाया कि डिलीवरी के ही गैस आपूर्ति होने का फर्जी मैसेज दिया गया। उन्होंने आठ मार्च को अपने गैस सिलिंडर ऑनलाइन बुक किया था। उनके पास सिलिंडर नहीं आया और 11 मार्च को उनके पास डिलीवरी का मैसेज आ गया। नगर के मोहल्ला जमुना वाला निवासी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को ऑनलाइन सिलिंडर बुक किया था उन्हें इसकी डिलीवरी नहीं हुई लेकिन उसके पास डिलीवरी का मैसेज भेज दिया गया। नगर निवासी मोहम्मद अली खान ने बताया कि 11 मार्च को ऑनलाइन बुकिंग की गई थी जिसके पैसे भी जमा कर दिए गए थे मैसेज आया लेकिन डिलीवरी नहीं हुई। इसी तरह से और भी अनेक उपभोक्ताओं की है शिकायत है।
Trending Videos