फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   55 women continued to receive widow pensions even after remarrying.

Muzaffarnagar News: पुनर्विवाह के बाद भी विधवा पेंशन लेती रहीं 55 महिलाएं

Fri, 24 Jul 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
55 women continued to receive widow pensions even after remarrying.
राशिद अली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पति की मृत्युपरांत मिलने वाली निराश्रित महिला पेंशन योजना में गड़बड़ मिली है। शासन के निर्देश पर कराए गए पेंशन
लाभार्थियों के सत्यापन में सामने आया कि 55 महिलाएं दूसरी शादी रचाने के बावजूद विधवा पेंशन लेती रहीं। जबकि सत्यापन के दौरान 406 विधवा महिलाएं मृत पाई गईं। अब जिला प्रोबेशन विभाग मृत मिली महिलाओं सहित दूसरी शादी रचाने वाली महिलाओं की ओर से उड़ाई गई पेंशन धनराशि की वापसी में जुट गया है।

निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत शासन की ओर से विधवा महिला को एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है। विधवा पेंशन की धनराशि डीबीटी के माध्यम से एक साल में तीन-तीन हजार की चार किस्तों के रूप में दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 60442 लाभार्थियों के खातों में पहली तिमाही की किश्त भेजी जा चुकी है। इस दौरान 2025-26 के दौरान कराए गए पेंशन सत्यापन की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें 406 विधवा मृतक और 55 अपात्र पाई गई हैं।
विज्ञापन


- पहली तिमाही कि किस्त के जारी हो चुके 18 करोड़

निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत जनपद के 60442 लाभार्थियों के लिए पेंशन की पहली तिमाही की किस्त जारी हो चुकी है। शासन की ओर से डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में 18.12 करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विधवा पेंशन सत्यापन का विवरण वर्ष 2026-27

विकास खंड कुल पेंशनर्स मृतक अपात्र
बघरा 5955 35 06
बुढ़ाना 5652 41 05
चरथावल 4961 26 04
जानसठ 5189 35 00
खतौली 6578 66 05
मोरना 4773 45 25
मुजफ्फरनगर 7647 57 02
पुरकाजी 3900 35 02
शाहपुर 3780 36 01
सभी तहसील 12007 30 05
कुल 60442 406 55

- मृतक के खातों से मंगाई जाएगी धनराशि, अपात्रों से होगी रिकवरी

जिला प्रोबेशन विभाग सत्यापन में 55 अपात्र और मृत मिलीं 406 महिलाओं के बैंक खातों में पहुंची पेंशन धनराशि की वसूली करेगा। जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। उनके खातोंं में पहुंची पेंशन धनराशि बैंकों की ओर से सीज की जा चुकी है। जो बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से विभाग को वापस मिल जाएगी। जबकि पुनर्विवाह एवं अन्य कारणों से अपात्र ठहराई गईं लाभार्ग्यों से पेंशन धनराशि की रिकवरी की जाएगी। विभाग यह जानकारी जुटाने में लगा है कि यह धनराशि कितनी है। - संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed